,

हॉस्टल में सीनियर छात्रों ने 15 जूनियर छात्रों को पीटा, स्कूल प्रशासन ने 5 को किया सस्पेंड

अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले में एक सरकारी स्कूल में हुई इस घटना में कक्षा 8 के 15 छात्रों की पिटाई की गई है और मारपीट का आरोप 11वीं कक्षा के छात्रों पर लगा है।

ईटानगर: अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले में एक सरकारी स्कूल में सीनियर छात्रों द्वारा जूनियर छात्रों की पिटाई का एक गंभीर मामला सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्कूल के कक्षा 8 के 15 छात्रों की उनके वरिष्ठों ने छात्रावास में कथित तौर पर पिटाई की। एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी छात्रों की पहचान की जा रही है। वहीं, स्कूल के प्रधानाचार्य राजीव रंजन ने कहा कि मंगलवार को हुई इस घटना में कथित तौर पर शामिल 5 सीनियर छात्रों को स्कूल प्रशासन ने सस्पेंड कर दिया है। इस घटना के संबंध में पुलिस ने एक FIR भी दर्ज की है।

छात्रों की पहचान की प्रक्रिया जारी है’

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बोरडुमसा में स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के जूनियर छात्रों को छात्रावास में 11वीं कक्षा के कई छात्रों ने कथित तौर पर डंडों से पीटा। घायल छात्रों को अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। प्रधानाचार्य राजीव रंजन ने अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति की बैठक बुलाई। बैठक में समिति के सदस्यों ने 5 वरिष्ठ छात्रों को कक्षा 8 के छात्रों पर हमला करने और मानसिक आघात पहुंचाने का दोषी पाया। चांगलांग के पुलिस अधीक्षक किर्ली पाडू ने कहा कि आरोपी छात्रों की पहचान की प्रक्रिया जारी है और पुलिस पीड़ितों से बात करेगी।

‘इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी’

पुलिस अधीक्षक पाडू ने घायल छात्रों और उनके अभिभावकों को आश्वासन दिया कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। प्रधानाचार्य ने कहा, ‘हमने घटना में शामिल छात्रों को पहले ही निलंबित कर दिया है। यह एक अलग मामला है। हम इसके पीछे के कारण का पता लगाएंगे।’ प्रधानाचार्य ने कहा कि इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी और ऐसे उपाय अमल में लाए जाएंगे ताकि इस तरह की घटना फिर न हो। बता दें कि स्कूल कक्षा 6 से 12 तक कक्षाओं का संचालन करता है और यहां लड़कियों समेत कुल 530 विद्यार्थी हैं। (भाषा)

Ye Bhi Padiye – सबसे तेज सदी, सबसे ज्यादा छक्के: अभिषेक शर्मा के रिकॉर्ड

17 फरवरी 2025 का राशिफल: क्या कहती हैं आपकी राशि की ग्रह-नक्षत्रों की चाल?

Bhiwani Chemical Tanker Fire: भिवानी में केमिकल से भरे टैंकर में लगी आग, रेहड़ी और खोखे भी चपेट में

Bhiwani Chemical Tanker Fire: भिवानी। हरियाणा के भिवानी में रविवार सुबह केमिकल

Ambikapur Air Service : अग्रवाल समाज के महासम्मेलन में CM विष्णुदेव साय से मिले विधायक प्रबोध मिंज

Ambikapur Air Service : अंबिकापुर। अग्रवाल समाज के महासम्मेलन के दौरान लुंड्रा

Kota Medical College Hospital: महिला की मौत के बाद परिजनों का हंगामा, लापरवाही के आरोप

Kota Medical College Hospital में संतोषी नगर निवासी रेखा देवी की उपचार

Sabour Bike Theft: CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से खुला बाइक चोरी का मामला, आरोपी गिरफ्तार

Sabour Bike Theft मामले में भागलपुर पुलिस को सफलता मिली है। सबौर

Cheetah Project: कूनो से गांधी सागर पहुंचेगी CCB-2, एमपी में बढ़ेगा चीतों का कुनबा

Cheetah Project के तहत मध्यप्रदेश में चीता संरक्षण की दिशा में एक

Ramanujganj Ganesh Visarjan: डीजे बंद कराने पर भड़के समिति के लोग, थाने का किया घेराव

Ramanujganj Ganesh Visarjan: बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में गणेश विसर्जन जुलूस के

Agra Mahakumbh 2026: CM साय बोले- अग्रवाल समाज ने व्यापार के साथ रोजगार और जनसेवा में दिया योगदान

Agra Mahakumbh 2026: अंबिकापुर में अग्रवाल समाज के दो दिवसीय अग्र महाकुंभ

Maroda Maharashtra Border Road : 3 मीटर की सड़क अब होगी 8 मीटर चौड़ी, राहगीरों में खुशी

Maroda Maharashtra Border Road: कांकेर जिले में मरोड़ा से महाराष्ट्र बॉर्डर तक

Teeja Pora Milan Samaroh: चिरमिरी में जुटीं हजारों महिलाएं, सांसद ज्योत्सना दास महंत हुईं शामिल

संवाददाता:अविनाश चंद्र Teeja Pora Milan Samaroh: एमसीबी जिले के नगर पालिक निगम

Madhupur News: खान एवं खनिज विधेयक 2026 के विरोध में झामुमो का धरना-प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

रिपोर्ट: इम्तियाज़ अंसारी Madhupur News मधुपुर। केंद्र सरकार के दोनों सदनों से

Service Sankalp Abhiyan: छिंदवाड़ा पहुंचे प्रभारी मंत्री राकेश सिंह, तैयारियों की समीक्षा की

Service Sankalp Abhiyan: छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश के लोक निर्माण विभाग मंत्री एवं छिंदवाड़ा