,

तेज़ रफ़्तार बनी मौत का कारण, दो युवकों की मौके पर मौत, दो गंभीर घायल

High speed became the cause of death, two youths died on the spot, two seriously injured

रिपोर्टर: अभिषेक सिंह

भानुप्रतापपुर क्षेत्र में तेज रफ़्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला। कोड़ेकुर्सी से कराकी मार्ग पर ग्राम गुरदाटोला के पास दो बाइकों की आमने-सामने की भीषण टक्कर में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

हादसे में सुरूंगदोह निवासी संदीप कोमरा और ग्राम भुरके निवासी कृष्णा कोवाची की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, बाइकों पर सवार अन्य दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें तत्काल इलाज के लिए दुर्गूकोंदल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका उपचार जारी है।

सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुँची और मृतकों के शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच में तेज गति और लापरवाही को हादसे का प्रमुख कारण माना जा रहा है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस मार्ग पर गति नियंत्रण के उपाय करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

Netflix में बड़ी छंटनी, करीब 1,000 कर्मचारियों की जाएगी नौकरी; 2022 के बाद सबसे बड़ी कटौती

BY: Yoganand Shrivastva Netflix दुनिया की प्रमुख वीडियो स्ट्रीमिंग कंपनियों में शामिल…

Yogi Adityanath Mirzapur Visit: मिर्जापुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, मां विंध्यवासिनी के किए दर्शन-पूजन

Yogi Adityanath Mirzapur Visit उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिर्जापुर पहुंचे।…

America में हिंदू मंदिर पर हमले की साजिश नाकाम, 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार

America: अमेरिका में हिंदू मंदिर को निशाना बनाने की कथित साजिश का…

दिल्ली पुलिस ने Ankita Bhandari के माता-पिता को छोड़ा, इंडिया गेट पर रातभर चला प्रदर्शन

Ankita Bhandari: उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग…

Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष का बड़ा प्लान, जंतर-मंतर से रामलीला मैदान तक आंदोलन की तैयारी

Gyanesh Kumar: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी दलों ने…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. Balodabazar Accident: खड़े ट्रक में…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. MP Weather Alert: मध्य…