,

नेपाल बॉर्डर से भारत में घुसपैठ की कोशिश, पाकिस्तानी और बांग्लादेशी संदिग्धों को लेकर अलर्ट

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastva

भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों ने अलर्ट जारी किया है। खुफिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कई पाकिस्तानी और बांग्लादेशी नागरिक नेपाल के रास्ते भारत में गैरकानूनी तरीके से प्रवेश की योजना बना रहे हैं। इसको देखते हुए सुरक्षा बलों को सतर्क कर दिया गया है और सीमा पर निगरानी बढ़ा दी गई है।

हाल ही में कश्मीर के पहलगाम में निर्दोष नागरिकों पर आतंकी हमले के बाद भारत द्वारा पाकिस्तान में स्थित आतंकी ठिकानों पर की गई जवाबी कार्रवाई के बाद से पाकिस्तान सीजफायर के लिए मजबूर हो गया था। बावजूद इसके, अब नेपाल के जरिए भारत में अस्थिरता फैलाने की नई साजिश सामने आ रही है।

एसएसबी ने बढ़ाई निगरानी

सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के अधिकारियों ने बताया कि लगभग 10 बांग्लादेशी और 25 से अधिक पाकिस्तानी संदिग्ध नेपाल के रास्ते भारत में घुसने की फिराक में हैं। विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में खुली भारत-नेपाल सीमा को लेकर सुरक्षा एजेंसियों ने चौकसी बढ़ा दी है। पूरे सीमा क्षेत्र में तलाशी और चेकिंग का अभियान तेज कर दिया गया है ताकि कोई भी संदिग्ध भारत में दाखिल न हो सके।

35 से अधिक संदिग्धों पर नजर

प्राप्त खुफिया जानकारी के अनुसार, 35 से अधिक संदिग्ध लोग नेपाल में पहुंच चुके हैं और वे भारत में अवैध रूप से प्रवेश करने का प्रयास कर रहे हैं। एसएसबी की टीमें नेपाल की ओर जाने वाले रास्तों पर पैनी नजर रख रही हैं और किसी भी तरह की घुसपैठ को रोकने के लिए पूरी मुस्तैदी से काम कर रही हैं।

हाई अलर्ट पर है भारत-नेपाल सीमा

पिछले कुछ दिनों से जारी खुफिया गतिविधियों और नेपाल से संभावित खतरे को ध्यान में रखते हुए भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट घोषित किया गया है। सीमा पर विशेष चौकसी बरती जा रही है और हर आने-जाने वाले की गहन जांच की जा रही है। एसएसबी के कमांडेंट ने पुष्टि की है कि नेपाल में छिपे संदिग्धों द्वारा भारत में घुसपैठ की आशंका को लेकर सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

बांग्लादेश में चुनाव को लेकर सेना और सरकार के बीच बढ़ता तनाव | रोहिंग्या शरणार्थी विवाद और भारत-बांग्लादेश संबंध

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. MP: 1. MP के 12

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. बिलासपुर जोन के स्टेशनों

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. MP: 1. MP के 12

Abhyudaya 2026 : फेक नहीं नेक न्यूज की आदत डालें पत्रकार, सीएम डॉ. मोहन यादव ने बताई मीडिया की भूमिका

Abhyudaya 2026 : भोपाल में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय

Mohan Yadav Abhyudaya: ‘फेक नहीं, नेक न्यूज की आदत डालें’, CM मोहन यादव ने अभ्युदय-2026 का किया शुभारंभ

Mohan Yadav Abhyudaya माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में मंगलवार