,

धमतरी के भोयना गांव में बंद गोदाम के सेप्टिक टैंक से मिला नर कंकाल

A human skeleton was found in the septic tank of a closed warehouse in Bhoyna village of Dhamtari

रिपोर्टर: वैभव चौधरी

इलाके में फैली सनसनी

धमतरी जिले के ग्राम भोयना में उस समय सनसनी फैल गई जब एक बंद पड़े गोदाम के सेप्टिक टैंक से नर कंकाल बरामद हुआ। घटना की सूचना मिलते ही एएसपी धमतरी, अर्जुनी थाना पुलिस, और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और सेप्टिक टैंक को खुदवाकर कंकाल को बाहर निकाला गया।

जानकारी के अनुसार, ग्राम भोयना स्थित यह गोदाम पिछले पांच वर्षों से बंद पड़ा था। गोदाम के मालिक शनिवार को जमीन की नापजोख करवाने के लिए वहां पहुंचे थे, तभी उन्होंने गोदाम के पीछे स्थित सेप्टिक टैंक में कुछ हड्डियों जैसी आकृति देखी। जब उन्होंने ध्यान से देखा तो वह मानव कंकाल प्रतीत हुआ। उन्होंने तत्काल अर्जुनी थाने में इसकी सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची और मौके का मुआयना कर सेप्टिक टैंक को खुदवाया, जिसके बाद नर कंकाल को बरामद किया गया। प्रारंभिक जांच में पुलिस का कहना है कि कंकाल लगभग चार साल पुराना हो सकता है। हालांकि, मौत का कारण और पहचान पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।

फिलहाल पुलिस नर कंकाल की पहचान और घटनाक्रम की तह तक जाने में जुटी हुई है। इस रहस्यमयी मामले को लेकर गांव में चर्चाओं का दौर जारी है और लोग आशंका जता रहे हैं कि यह हत्या का मामला भी हो सकता है।

धमतरी पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही सच्चाई सामने लाने की कोशिश की जाएगी।

Jashpur News: 1.80 लाख रुपये में बच्चे का सौदा करने का आरोप, मां समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

Jashpur News: जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से बच्चे की कथित खरीद-फरोख्त…

Haridwar News: लक्सर में नकली पनीर बनाने वाली फैक्ट्री पर FDA का छापा, 10 कुंतल पनीर और सामग्री नष्ट

Haridwar News: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन…

Pakistan Emergency: इमरान खान के गढ़ खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी, क्या शहबाज सरकार का दांव उल्टा पड़ेगा?

Pakistan Emergency: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ…

Ambala News: पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान, अंबाला कैंट में लगा फ्री मेडिकल चेकअप कैंप

Ambala News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में देशभर में…