,

कोरबा में जुए के फंड पर पुलिस की रेड, 12 जुआरी गिरफ्तार

Police raid on gambling fund in Korba, 12 gamblers arrested

1 कार और 10 बाइक जब्त

कोरबा जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गोढ़ी में पुलिस ने जुए के फंड पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। यह छापा मन्नू उर्फ अमित के बाड़ी में मारा गया, जहां बकरा-भात के बहाने रात में जुए का आयोजन किया गया था।

सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सिविल लाइन थाना पुलिस को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। निर्देश के बाद गठित पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर दबिश दी और जुए में लिप्त 12 आरोपियों को मौके से पकड़ा।

पुलिस ने छापेमारी के दौरान ताश की गड्डी, 1,57,000 रुपये नकद, एक चारपहिया वाहन और 10 बाइक जब्त की हैं। सभी आरोपियों पर जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि इस इलाके में लंबे समय से गुपचुप तरीके से जुए का आयोजन किया जा रहा था, जिसकी भनक पुलिस को मुखबिर के जरिए लगी।

पुलिस ने यह स्पष्ट किया है कि जिले में जुए, सट्टा और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। प्रशासन द्वारा इस तरह की अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

Jashpur News: 1.80 लाख रुपये में बच्चे का सौदा करने का आरोप, मां समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

Jashpur News: जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से बच्चे की कथित खरीद-फरोख्त…

Haridwar News: लक्सर में नकली पनीर बनाने वाली फैक्ट्री पर FDA का छापा, 10 कुंतल पनीर और सामग्री नष्ट

Haridwar News: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन…

Pakistan Emergency: इमरान खान के गढ़ खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी, क्या शहबाज सरकार का दांव उल्टा पड़ेगा?

Pakistan Emergency: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ…

Ambala News: पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान, अंबाला कैंट में लगा फ्री मेडिकल चेकअप कैंप

Ambala News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में देशभर में…