,

53 साल की एक्ट्रेस ने एक ही हीरो के साथ निभाए मां, पत्नी और प्रेमिका के रोल – आज भी हैं कुंवारी

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastva

मुंबई: भारतीय फिल्म जगत में तीन दशकों से ज्यादा समय से सक्रिय एक बेहतरीन अदाकारा आज भी दर्शकों के दिलों पर राज कर रही हैं। इस एक्ट्रेस ने न सिर्फ हिंदी फिल्मों में बल्कि साउथ की फिल्मों में भी अपनी मजबूत पहचान बनाई है। खास बात यह है कि उन्होंने एक ही अभिनेता के साथ स्क्रीन पर मां, पत्नी और प्रेमिका – तीनों अलग-अलग किरदार निभाए हैं। और हैरानी की बात ये है कि 53 साल की उम्र में भी यह अभिनेत्री सिंगल हैं।

कई रूपों में दिखीं एक ही अभिनेता के साथ

बॉलीवुड में कई एक्टर्स-एक्ट्रेसेस ने समय के साथ रिश्तों के अलग-अलग रूप निभाए हैं – जैसे रोमांटिक कपल, भाई-बहन या मां-बेटा। लेकिन यह अभिनेत्री एक ऐसी मिसाल बन गई हैं, जिन्होंने एक ही हीरो के साथ अलग-अलग फिल्मों में प्रेमिका, पत्नी और यहां तक कि मां का किरदार भी निभाया।

तब्बू – खूबसूरती, प्रतिभा और परिपक्वता की मिसाल

यह चर्चित अभिनेत्री और कोई नहीं बल्कि तब्बसुम फातिमा हाशमी उर्फ तब्बू हैं। तब्बू ने बॉलीवुड ही नहीं, बल्कि तमिल और तेलुगु सिनेमा में भी शानदार काम किया है। वह इन दिनों अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट ‘Dune’ को लेकर चर्चा में हैं।

साउथ सिनेमा में उनकी जोड़ी सुपरस्टार अजीत के साथ फिल्म कंडुकोंडेन कंडुकोंडेन में काफी पसंद की गई थी। इसके अलावा भी उन्होंने कई दक्षिण भारतीय सितारों के साथ काम किया है।

11 साल की उम्र में शुरुआत

तब्बू ने महज 11 साल की उम्र में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने 1982 में आई फिल्म बाज़ार में बाल कलाकार के तौर पर अभिनय किया। इसके बाद 14 साल की उम्र में उन्होंने एक और फिल्म की, और फिर बतौर लीड एक्ट्रेस उन्होंने तेलुगु फिल्म कुली नंबर 1 से डेब्यू किया, जिसमें उनके हीरो थे वेंकटेश। इस फिल्म की सफलता के बाद उन्होंने हिंदी सिनेमा की ओर रुख किया।

बॉलीवुड में शुरुआती सफर

तब्बू का बॉलीवुड डेब्यू फिल्म प्रेम से होना था, जिसमें वह संजय कपूर के साथ नजर आईं, लेकिन फिल्म की देरी के कारण उनकी पहली रिलीज़ फिल्म बनी पहला पहला प्यार (1994)। उसी साल उन्होंने विजयपथ में अजय देवगन के साथ भी काम किया, जिसने उन्हें लोकप्रियता दिलाई।

एक्टर के साथ निभाए तीन किरदार

अब बात उस अभिनेता की, जिनके साथ तब्बू ने प्रेमिका, पत्नी और मां – तीनों भूमिकाएं निभाईं। वो अभिनेता हैं – अजय देवगनविजयपथ में तब्बू उनकी प्रेमिका बनीं, दृश्यम और दृश्यम 2 जैसी फिल्मों में उनकी पत्नी, और हाल ही में भोला में उन्होंने अजय की मां का किरदार निभाया। यही बात तब्बू को एक खास कलाकार बनाती है, जो हर भूमिका को अपने अभिनय से जीवंत कर देती हैं।

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की