,

देवभोग : 56 किलो अवैध गांजा के साथ तीन अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Devbhog: Three interstate smugglers arrested with 56 kg of illegal ganja

रिपोर्टर: लोकेश्वर सिन्हा

गरियाबंद – छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के देवभोग थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। देवभोग पुलिस ने घेराबंदी कर ओडिशा से गांजा की तस्करी कर रहे तीन अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 56 किलो अवैध गांजा बरामद किया गया है, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 5 लाख 60 हजार रुपये बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति चारपहिया वाहन से गांजा की तस्करी करते हुए ओडिशा सीमा से देवभोग की ओर आ रहे हैं। सूचना के आधार पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इलाके में सघन घेराबंदी की और संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार से भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद हुआ।

पुलिस ने मौके से तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है, जो सभी ओडिशा राज्य के निवासी बताए जा रहे हैं। आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि गांजा की यह खेप कहां भेजी जा रही थी तथा इस तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका क्या है।

देवभोग पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर स्थानीय स्तर पर सराहना हो रही है। पुलिस अधीक्षक ने टीम को तत्परता से कार्रवाई करने के लिए बधाई दी है और आगे भी नशे के अवैध कारोबार पर सख्त कदम उठाने की बात कही है।

Jashpur News: 1.80 लाख रुपये में बच्चे का सौदा करने का आरोप, मां समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

Jashpur News: जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से बच्चे की कथित खरीद-फरोख्त…

Haridwar News: लक्सर में नकली पनीर बनाने वाली फैक्ट्री पर FDA का छापा, 10 कुंतल पनीर और सामग्री नष्ट

Haridwar News: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन…

Pakistan Emergency: इमरान खान के गढ़ खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी, क्या शहबाज सरकार का दांव उल्टा पड़ेगा?

Pakistan Emergency: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ…

Ambala News: पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान, अंबाला कैंट में लगा फ्री मेडिकल चेकअप कैंप

Ambala News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में देशभर में…