,

बेमेतरा में सड़क हादसा: बाइक सवार युवक की मौके पर मौत, शहर में शोक

Road accident in Bemetara: Bike rider dies on the spot, mourning in the city

रिपोर्ट: संजू जैन

बेमेतरा, 12 मई 2025 — बेमेतरा जिला कलेक्ट्रेट के पास सोमवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब युवक अपनी बाइक से जा रहा था, तभी किसी अन्य वाहन से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर के बाद वह सड़क पर गिर पड़ा और पीछे से आ रहे एक मालवाहक वाहन की चपेट में आ गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी तेज थी कि युवक संभल नहीं सका और गिरते ही मालवाहक के नीचे आ गया। मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान सिंधौरी वार्ड निवासी युवक के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

यह हादसा सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाए जाएं ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

Chanakya Niti: हर किसी को न बताएं अपनी ये 5 बातें, वरना बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियां जीवन, व्यवहार, मित्रता और सफलता से…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 14 अक्टूबर 2026, बुधवार का दिन कैसा रहेगा? किन…