भारत की सख्त प्रतिक्रिया: पाकिस्तान ने अस्पतालों और स्कूलों को बनाया निशाना, भारतीय सेना ने किया करारा प्रहार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yognand shrivastva

नई दिल्ली: पाकिस्तान ने एक बार फिर अपनी उकसावेपूर्ण गतिविधियों से भारत की शांति को चुनौती दी है। शुक्रवार देर शाम से लेकर शनिवार सुबह तक, पाकिस्तान की सेना ने न केवल भारतीय सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया, बल्कि कुछ नागरिक संस्थानों—जैसे अस्पतालों और स्कूलों—को भी अपनी गोलाबारी का शिकार बनाया।

शनिवार को भारत सरकार द्वारा आयोजित एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस पूरी स्थिति पर जानकारी दी गई। विदेश सचिव विक्रम मिसरी, कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने ऑपरेशन “सिंदूर” के तहत हुई कार्रवाईयों का ब्यौरा साझा किया।

पाकिस्तान की नापाक हरकतें कहां-कहां हुईं?

कर्नल सोफिया कुरैशी ने बताया कि पाकिस्तान ने पश्चिमी सीमाओं पर ड्रोन, हल्के और भारी हथियारों, लंबी दूरी के मिसाइलों और फाइटर जेट्स का प्रयोग कर भारतीय सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी सेना की जानबूझकर की गई इन हरकतों के जवाब में भारतीय बलों ने सटीक और योजनाबद्ध कार्रवाई की। भारत की ओर से तकनीकी प्रतिष्ठानों, नियंत्रण केंद्रों, रडार साइटों और हथियार डिपो पर निशाना साधा गया।

भारत का जवाब: ऑपरेशन सिंदूर की कार्रवाई

भारतीय वायुसेना ने रफीकी, मुरीद, चकलाला, रहमयार खान, सुक्कुर और चुनिया स्थित पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों पर फाइटर जेट्स और एयर-लॉन्च हथियारों से हमला किया।

इस दौरान पसूर की रडार साइट और सियालकोट स्थित एविएशन बेस को भी प्रभावी ढंग से निशाना बनाया गया।
भारतीय सेना ने यह सुनिश्चित किया कि इन हमलों में आम नागरिकों या गैर-सैन्य संरचनाओं को कोई नुकसान न पहुंचे।

नागरिक विमानों की आड़ ले रहा है पाकिस्तान

कर्नल सोफिया ने यह चिंता जताई कि पाकिस्तान अपनी सैन्य गतिविधियों को छिपाने के लिए लाहौर से उड़ने वाली घरेलू उड़ानों का दुरुपयोग कर रहा है। उन्होंने इसे अंतरराष्ट्रीय हवाई मानदंडों का उल्लंघन बताते हुए कहा कि इससे भारत के लिए स्थिति और भी जटिल हो जाती है, क्योंकि नागरिक सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए जवाबी कार्रवाई करनी पड़ती है।

एलओसी पर भी बढ़ी गतिविधियां

उन्होंने बताया कि नियंत्रण रेखा (LoC) और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर श्रीनगर से लेकर नलिया तक 26 से अधिक स्थानों पर पाकिस्तानी ड्रोन की घुसपैठ और गोलाबारी के प्रयास किए गए, जिनमें से अधिकांश को भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया।

वायुसेना के ठिकाने भी निशाने पर

पठानकोट, उधमपुर, आदमपुर, बठिंडा और भुज स्थित वायुसेना स्टेशनों को पाकिस्तान ने लक्षित किया। इससे उपकरणों और कुछ जवानों को नुकसान पहुँचा।

पाकिस्तान ने सुबह 1:40 बजे एक हाई-स्पीड मिसाइल के ज़रिए पंजाब स्थित एयरबेस पर हमला करने की भी कोशिश की।

नागरिक ढांचों पर हमला – घोर निंदनीय

कर्नल सोफिया ने बताया कि पाकिस्तान ने बेहद गैर-जिम्मेदाराना रवैया अपनाते हुए श्रीनगर, अवंतीपुर और उधमपुर स्थित वायुसेना अस्पतालों और स्कूलों को भी निशाना बनाया, जिससे उसकी नीयत और रणनीति दोनों पर सवाल खड़े होते हैं।

CGCabinet Meeting : बजट प्रस्ताव को मंजूरी, किसानों को होली से पहले सौगात, जानिए, साय कैबिनेट के अहम फैसले

CGCabinet Meeting : रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी

Vrindavan: खुशियां बदलीं खौफ में! ‘ग्रीन बड’ होटल के उद्घाटन समारोह में लगी भीषण आग, मची भगदड़

रिपोर्ट, खन्ना सैनी Vrindavan मथुरा (वृंदावन): धर्म नगरी वृंदावन के 'ग्रीन बड'

T20WORDCUP2026 : डबल सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका की रोमांचक जीत, अफगानिस्तान 24 रन के लक्ष्य से चूका

T20WORDCUP2026 : अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी20 वर्ल्ड

Lifestyle : घर पर बनाएं एलोवेरा नेचुरल कंडीशनर: रूखे और बेजान बालों को मिलेगी नई चमक और मजबूती

Lifestyle केमिकल युक्त हेयर प्रोडक्ट्स, बढ़ता प्रदूषण और खराब जीवनशैली के कारण

New Delhi : 12 फरवरी ‘भारत बंद’ अलर्ट: बैंक, स्कूल और बाजार पर क्या होगा असर? जानें अपनी जरूरत की हर बात

New Delhi विभिन्न केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और किसान संगठनों ने अपनी मांगों

Morena : शादी की खुशियों में पड़ा खलल: बारात के दरवाजे पर दूल्हे के भाई से 4 लाख की लूट

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल Morena : शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित एक