,

ऑपरेशन सिंदूर: जानिए ख्वाजा आसिफ और शहबाज शरीफ ने फिर क्या गीदड़भभकी दी..

- Advertisement -
Ad imageAd image
Pakistan Warns: Will Target Only Military Bases in India, Not Civilians – Khawaja Asif

BY: VIJAY NANDAN

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि अगर जंग की नौबत आई तो पाकिस्तान केवल भारतीय सैन्य ठिकानों को ही निशाना बनाएगा, नागरिक इलाकों को नहीं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि इस्लामाबाद युद्ध के दौरान भी अंतरराष्ट्रीय नियमों और मानवाधिकारों का पालन करेगा।

CNN को दिए एक इंटरव्यू में ख्वाजा आसिफ से भारत के पांच लड़ाकू विमानों को मार गिराने के दावे पर सवाल किया गया, तो उन्होंने जवाब में कहा कि ऐसी खबरें सोशल मीडिया पर फैली हैं। जब पत्रकार ने उनसे इस दावे के पक्ष में सबूत मांगे, तो आसिफ ने कहा कि यह जानकारी खुद भारत के सोशल मीडिया पर भी चल रही है. वे पत्रकार को माकूल जवाब नहीं दे पाए. गोलमोल कर जवाब देकर सवाल को टाल गए।

गौरतलब है कि पाकिस्तान ने हाल के दिनों में कई बार दावा किया है कि उसने भारत के पांच फाइटर जेट और एक ड्रोन को निशाना बनाकर गिराया है। हालांकि, भारत सरकार की ओर से अभी तक इन दावों की कोई पुष्टि नहीं की गई है।

वहीं, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बुधवार को पहले संसद में और फिर राष्ट्रीय टेलीविजन पर देश को संबोधित किया। अपने भाषण में उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अपनी सरजमीं की रक्षा के लिए अंतिम सांस तक लड़ता रहेगा। उन्होंने यह भी दावा किया कि भारत को कुछ ही घंटों में जवाब देकर पीछे धकेल दिया गया है।

शरीफ ने चेतावनी देते हुए कहा कि भारत को पाकिस्तान के खून की हर बूंद का हिसाब देना होगा। उन्होंने यह भी जोड़ा कि पाकिस्तान जानता है कि जवाब कैसे दिया जाता है और यह बात उसने साबित कर दी है।

अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री ने पाकिस्तानी सेनाओं की बहादुरी और बलिदान को सलाम किया। उन्होंने कहा कि पूरा मुल्क अपनी सेना के पराक्रम पर गर्व करता है।

Uttar Pradesh: यूपी में 2027 चुनाव की तैयारी तेज, BJP-सपा-बसपा ने बनाई रणनीति

BY: Yoganand Shrivastva Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव

Chaibasa News: चाईबासा में 2 अक्टूबर को होगा इंटक का आठवां महाधिवेशन, मजदूरों से एकजुट होने की अपील

रिपोर्ट : प्रेम श्रीवास्तव Chaibasa News भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस महासंघ (इंटक)

Machalpur News: चौकीदार के भरोसे माचलपुर उप तहसील कार्यालय, काम के लिए भटक रहे फरियादी

संवाददाता: प्रदीप बंसल Machalpur News नगर स्थित उप तहसील कार्यालय में अधिकारियों

CM डॉ. मोहन ओरछा में, कहा- राजा राम का मंदिर हमारी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संपदा

CM: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ओरछा प्रवास के दौरान

Faridabad News : SGM नगर के मकान पर पुलिस की रेड, देह व्यापार के शक में हिरासत में 4 महिलाएं और 2 युवक

रिपोर्ट: मनोज सूर्यवंशी Faridabad News : फरीदाबाद, हरियाणा के फरीदाबाद में थाना

Haridwar News : जनसुनवाई में दर्ज हुईं 44 शिकायतें, 26 समस्याओं का मौके पर हुआ निस्तारण

संवाददाता: धर्मराज Haridwar News : हरिद्वार। जिले के लोगों की समस्याओं का

Vaibhav Suryavanshi ने दलीप ट्रॉफी में रचा इतिहास, 15 साल की उम्र में तोड़ा 57 साल पुराना रिकॉर्ड

Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपनी बल्लेबाजी से बड़ा