,

पाकिस्तान के लाहौर में जोरदार धमाके, सेना ने गलती से किया अपने क्षेत्र में ही हमला

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastva

पाकिस्तान के लाहौर शहर से एक बड़ी और चिंताजनक खबर सामने आई है, जहां एयरपोर्ट के नजदीक जोरदार धमाके हुए हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, लाहौर एयरपोर्ट के आसपास दो से तीन विस्फोट हुए, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। सुरक्षाबलों ने घटनास्थल को पूरी तरह सील कर दिया है और इलाके में लगातार सायरनों की आवाजें सुनाई दे रही हैं।

एयरपोर्ट के पास हुए धमाके

पाकिस्तान के प्रमुख न्यूज़ चैनल जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, लाहौर एयरपोर्ट के पास ये धमाके बुधवार रात को हुए। चश्मदीदों का कहना है कि धमाकों की आवाजें बेहद तेज़ थीं और ऐसा प्रतीत हुआ जैसे एयरपोर्ट पर मिसाइल से हमला हुआ हो। घटना के बाद एयरपोर्ट को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।

वॉल्टन रोड इलाका रहा मुख्य केंद्र

सूत्रों के अनुसार, धमाके वॉल्टन रोड इलाके में हुए, जो लाहौर का एक उच्च-सुरक्षा और प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र माना जाता है। यह क्षेत्र पाकिस्तान नेवी वॉर कॉलेज, मॉडल टाउन पार्क और गुलबर्ग जैसी प्रतिष्ठित जगहों के निकट स्थित है। वॉल्टन रोड न केवल व्यस्त सड़कों में गिना जाता है, बल्कि यह लाहौर की आर्थिक गतिविधियों का भी एक प्रमुख केंद्र है।

सेना से हुई बड़ी चूक?

मिलिट्री सूत्रों के हवाले से जो जानकारी सामने आ रही है, वह चौंकाने वाली है। बताया जा रहा है कि यह धमाका दरअसल पाकिस्तानी सेना की एक अभ्यास (मिलिट्री ड्रिल) के दौरान हुआ। प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि सेना ने गलती से खुद के ही इलाके पर हमला कर दिया। इस चूक के बाद सेना ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया है और जांच शुरू कर दी गई है।

भारत द्वारा की गई मिसाइल स्ट्राइक के एक दिन बाद घटना

गौरतलब है कि इससे ठीक एक दिन पहले भारत ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर समेत लश्कर और जैश-ए-मोहम्मद जैसे आतंकी संगठनों के कई ठिकानों पर मिसाइल स्ट्राइक की थी। इस कार्रवाई में 100 से अधिक आतंकवादियों के मारे जाने की खबर है। भारत की ओर से यह स्पष्ट किया गया था कि यह हमला पूरी तरह आतंकवादियों के खिलाफ था और इसमें पाकिस्तानी नागरिक या सैन्य प्रतिष्ठान लक्ष्य नहीं थे।

स्थिति पर नज़र

इस पूरी घटना के बाद पाकिस्तान की आंतरिक सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। लाहौर जैसे हाई-सिक्योरिटी जोन में हुए धमाकों से सरकार और सेना की तैयारियों पर सवाल खड़े हो रहे हैं। इस बीच अंतरराष्ट्रीय समुदाय भी हालात पर नजर बनाए हुए है।

Uttar Pradesh: यूपी में 2027 चुनाव की तैयारी तेज, BJP-सपा-बसपा ने बनाई रणनीति

BY: Yoganand Shrivastva Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव

Chaibasa News: चाईबासा में 2 अक्टूबर को होगा इंटक का आठवां महाधिवेशन, मजदूरों से एकजुट होने की अपील

रिपोर्ट : प्रेम श्रीवास्तव Chaibasa News भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस महासंघ (इंटक)

Machalpur News: चौकीदार के भरोसे माचलपुर उप तहसील कार्यालय, काम के लिए भटक रहे फरियादी

संवाददाता: प्रदीप बंसल Machalpur News नगर स्थित उप तहसील कार्यालय में अधिकारियों

CM डॉ. मोहन ओरछा में, कहा- राजा राम का मंदिर हमारी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संपदा

CM: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ओरछा प्रवास के दौरान

Faridabad News : SGM नगर के मकान पर पुलिस की रेड, देह व्यापार के शक में हिरासत में 4 महिलाएं और 2 युवक

रिपोर्ट: मनोज सूर्यवंशी Faridabad News : फरीदाबाद, हरियाणा के फरीदाबाद में थाना

Haridwar News : जनसुनवाई में दर्ज हुईं 44 शिकायतें, 26 समस्याओं का मौके पर हुआ निस्तारण

संवाददाता: धर्मराज Haridwar News : हरिद्वार। जिले के लोगों की समस्याओं का

Vaibhav Suryavanshi ने दलीप ट्रॉफी में रचा इतिहास, 15 साल की उम्र में तोड़ा 57 साल पुराना रिकॉर्ड

Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपनी बल्लेबाजी से बड़ा