,

ऑपरेशन सिंदूर: सेना की ब्रीफिंग के बाद ये बोले कर्नल सोफिया कुरैशी के पिता

Proud of My Daughter”: Colonel Sophia Qureshi’s Father on Operation Sindoor

BY: VIJAY NANDAN

पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में भारतीय सेना द्वारा की गई एयर स्ट्राइक के बाद दोनों देशों के बीच तनाव गहराता जा रहा है। ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना ने आतंकियों के ठिकानों को निशाना बनाया, जिसकी जानकारी सेना की प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी गई।

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने मीडिया को ब्रीफ किया और पूरी कार्रवाई का ब्योरा प्रस्तुत किया। इस कार्रवाई के बाद कर्नल सोफिया के परिवार में गर्व और भावुकता का माहौल है। उनके पिता ताज मोहम्मद कुरैशी ने बेटी की वीरता पर प्रतिक्रिया दी है।

“अगर मौका मिला तो आज भी पाकिस्तानियों का सामना करूंगा” – ताज मोहम्मद कुरैशी

सोफिया कुरैशी के पिता ने कहा,
“हमें अपनी बेटी पर फख्र है। उसने देश के लिए जो किया है, वह हर भारतीय के लिए गर्व की बात है। पाकिस्तान को सबक सिखाना जरूरी था। हमारे खानदान में पीढ़ियों से देश सेवा होती रही है—मेरे दादा, पिता और मैं खुद सेना में रह चुके हैं। अब मेरी बेटी भी उसी राह पर है। अगर मुझे आज भी मौका मिले, तो पाकिस्तान को खत्म करने से पीछे नहीं हटूंगा।”
उन्होंने पाकिस्तान को लेकर नाराज़गी जताते हुए कहा कि, “वो देश अब दुनिया में रहने लायक नहीं रहा।”

“मेरी बहन मेरी प्रेरणा है” – भाई संजय कुरैशी

सोफिया कुरैशी के भाई मोहम्मद संजय कुरैशी ने भी अपनी बड़ी बहन पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा,
“वो सिर्फ मेरी बहन नहीं, मेरी प्रेरणा भी हैं। उन्होंने पाकिस्तान को जो सख्त संदेश दिया है, उसकी आज बेहद ज़रूरत थी। सालों से हम इंतजार कर रहे थे कि कोई ठोस जवाब दिया जाए। लेकिन हमें यह उम्मीद नहीं थी कि हमारी ही फैमिली से कोई इसका नेतृत्व करेगा। यह गर्व का क्षण है, और हमारी छाती गर्व से चौड़ी हो गई है।”

उन्होंने आगे कहा,
“हमारा परिवार देश की सेवा में सदियों से समर्पित है। हमारे दादा, पिताजी और अब बहन – सभी राष्ट्र के लिए समर्पित रहे हैं। जब दुश्मन चोट पहुंचाता है और हम उसे माकूल जवाब देते हैं, तो उससे बड़ा कोई गौरव नहीं होता। गुजरात और वडोदरा का हर नागरिक आज गर्व से भरा हुआ है।”

कौन हैं कर्नल सोफिया कुरैशी?

कर्नल सोफिया कुरैशी मूल रूप से गुजरात के वडोदरा की रहने वाली हैं। उन्होंने बायोकेमिस्ट्री में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है और साल 1999 में शॉर्ट सर्विस कमीशन के तहत भारतीय सेना में भर्ती हुई थीं। वर्तमान में वो सेना में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं और ऑपरेशन सिंदूर जैसी बड़ी कार्रवाई में उनका नेतृत्वकारी योगदान रहा है।

ऑपरेशन सिंदूर के पीछे का वह चेहरा: जानिए कर्नल सोफिया का MP से क्या है नाता?

Epilepsy Seizure Control : बार-बार पड़ते हैं मिर्गी के दौरे? जानिए इन्हें कंट्रोल करने के तरीके

Epilepsy Seizure Control : मिर्गी एक न्यूरोलॉजिकल बीमारी है, जिसमें मस्तिष्क की…

President CG Visit : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंचीं छत्तीसगढ़, CM विष्णु देव साय ने किया स्वागत

President CG Visit : रायपुर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू छत्तीसगढ़ पहुंचीं, जहां मुख्यमंत्री…