,

ऑपरेशन सिंदूर के बाद देशभर में अलर्ट, अर्धसैनिक बलों की छुट्टियां रद्द, बॉर्डर पर हाई अलर्ट जारी

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastva

भारत द्वारा पाकिस्तान में स्थित आतंकी ठिकानों पर की गई कड़ी सैन्य कार्रवाई के बाद अब गृह मंत्रालय ने सभी अर्धसैनिक बलों की छुट्टियों को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है। साथ ही अंतरराष्ट्रीय सीमा (International Border) पर हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, गृह मंत्री अमित शाह ने सभी सुरक्षा बलों के महानिदेशकों को सतर्क रहने और सीमा पर किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी रखने के निर्देश दिए हैं।

सुरक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव

सैन्य कार्रवाई के बाद गृह मंत्रालय के निर्देशों पर देशभर में मॉक ड्रिल्स की योजना बनाई जा रही है ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा बलों की तत्परता को परखा जा सके। सभी सीमा सुरक्षा बलों, CRPF, CISF, ITBP, SSB और NSG को अपने यूनिट्स में तैयार रहने और छुट्टी पर गए कर्मियों को वापस बुलाने के आदेश दिए गए हैं।

उत्तर प्रदेश में रेड अलर्ट घोषित

ऑपरेशन सिंदूर की कार्रवाई के बाद उत्तर प्रदेश में भी सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। राज्य के पुलिस प्रमुख प्रशांत कुमार ने बताया कि राज्य में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। उन्होंने सभी जिलों में तैनात पुलिस बल और सुरक्षा एजेंसियों को चौकसी बढ़ाने और संवेदनशील स्थानों पर निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।

पाकिस्तान की प्रतिक्रिया और भारत की तैयारी

भारतीय सेना की इस कार्रवाई के बाद पाकिस्तान ने भी हमले की पुष्टि की है। रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने रात में एक आपातकालीन बैठक बुलाकर भारत की कार्रवाई की समीक्षा की और प्रतिक्रिया देने की चेतावनी दी।

ऑपरेशन सिंदूर की पृष्ठभूमि

भारतीय सेना ने 7 मई को तड़के करीब 1:28 बजे “ऑपरेशन सिंदूर” शुरू किया। इस दौरान लाहौर में लश्कर-ए-तैयबा के सरगना हाफिज सईद और बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर के अड्डों को निशाना बनाया गया। इसके अलावा, पाक अधिकृत कश्मीर के मुजफ्फराबाद, धामोल, कोटली और बाघ में भी सर्जिकल स्ट्राइक की गई।

इस अभियान में लश्कर और जैश के लगभग 30 आतंकी ढेर कर दिए गए।

PM मोदी और NSA डोभाल की कड़ी निगरानी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस ऑपरेशन की शुरुआत से अंत तक पूरी तरह अपडेट रहे। उन्होंने पूरे अभियान की रातभर निगरानी की। वहीं, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल ने भी पल-पल की जानकारी प्रधानमंत्री को दी।

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की