,

मध्य प्रदेश: ट्रेन में चढ़ते वक्त फिसले केंद्रीय मंत्री, घायल अवस्था में अस्पताल में मिले, मचा हड़कंप

BY: Yoganand Shrivastva

जबलपुर, मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल उरांव अचानक एक ट्रेन यात्रा के दौरान लापता हो गए। उनकी अनुपस्थिति से अफरा-तफरी मच गई, लेकिन बाद में पता चला कि वे एक हादसे का शिकार होकर घायल अवस्था में जबलपुर पहुंचे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री उरांव गोंडवाना एक्सप्रेस से यात्रा करने वाले थे। लेकिन जब दमोह स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहे थे, उसी समय उनका संतुलन बिगड़ गया और उनका पैर फिसल गया। इसके चलते वे ट्रेन में सवार नहीं हो सके और हादसे में घायल हो गए।

जब ट्रेन रवाना हो गई और मंत्री उसमें नहीं मिले, तो उनके सुरक्षा दल और स्टाफ ने स्टेशन से लेकर अन्य ट्रेनों तक उनकी खोज शुरू कर दी। कई लोगों को यह चिंता सताने लगी कि आखिर मंत्री जी अचानक कहां चले गए?

बाद में स्पष्ट हुआ कि मंत्री जुएल उरांव दूसरी ट्रेन ‘संपर्क क्रांति एक्सप्रेस’ से जबलपुर पहुंचे हैं। जबलपुर पहुंचने पर उनके घुटनों में मामूली चोटें पाई गईं, जिसके बाद रेलवे चिकित्सकों की टीम ने उनका प्राथमिक उपचार किया।

यह घटना शनिवार तड़के करीब 3:30 बजे की है। खुद मंत्री ने बयान देते हुए कहा कि उन्हें घबराने की कोई बात नहीं है और उनकी स्थिति अब सामान्य है। उन्होंने बताया कि सिर्फ हल्की चोटें आई हैं और अब वह पूरी तरह से ठीक हैं। इस घटना ने रेलवे सुरक्षा व्यवस्था और यात्रियों की सतर्कता को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Chhattisgarh Patwari Strike: हड़ताल पर राजस्व मंत्री बोले, धान खरीदी में पारदर्शिता लाने PV ऐप लाए, सहयोग करें पटवारी

रायपुर/कोरबा/कोरिया। Chhattisgarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में PV ऐप की तकनीकी और व्यावहारिक…

Raigarh Patwari Strike: रायगढ़ के 256 पटवारी हड़ताल पर, PV ऐप की समस्याएं दूर करने समेत कई मांगें

रायगढ़, छत्तीसगढ़। Raigarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में पटवारी संघ ने अपनी विभिन्न…

UPI यूजर्स को दिवाली तक राहत, मर्चेंट पेमेंट पर MDR लागू करने का फैसला टला

BY: Yoganand Shrivastva UPI त्योहारी सीजन में डिजिटल भुगतान करने वाले ग्राहकों…