,

क्या वैज्ञानिकों को मिल गया है पृथ्वी जैसा दूसरा घर? नई खोज से जगाई जीवन की उम्मीद

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastva

वैज्ञानिकों ने हाल ही में एक ऐसे ग्रह की खोज की है, जो पृथ्वी के समान जीवन को समर्थन देने की संभावनाओं से भरपूर हो सकता है। इस नए ग्रह का नाम HD 20794 d रखा गया है। यह ग्रह एक ऐसे तारे की परिक्रमा कर रहा है, जिसकी विशेषताएं हमारे सूर्य से काफी मिलती-जुलती हैं।

क्या पृथ्वी अकेली है?

हमारी पृथ्वी लंबे समय से जीवन के लिए ज्ञात एकमात्र ग्रह रही है, लेकिन वैज्ञानिक वर्षों से यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या कहीं और भी जीवन संभव है? अरबों-खरबों सितारों और उनके चारों ओर घूमते ग्रहों की इस असीम ब्रह्मांडीय भीड़ में वैज्ञानिकों को अब उम्मीद की एक किरण मिली है।

केवल 20 प्रकाशवर्ष की दूरी पर स्थित है HD 20794 d

यह संभावित रूप से जीवन-संभाव्य ग्रह हमसे लगभग 20 प्रकाशवर्ष की दूरी पर स्थित है, जो खगोलीय दृष्टिकोण से काफी कम दूरी मानी जाती है। HD 20794 d एक ऐसे तारे की परिक्रमा कर रहा है जो हमारे सूर्य के जैसा है, और यही कारण है कि इसे ‘सुपर अर्थ’ की श्रेणी में रखा गया है।

जीवन के अनुकूल ‘हैबिटेबल जोन’ में स्थित

वैज्ञानिकों के अनुसार, यह ग्रह अपने तारे के जिस क्षेत्र में स्थित है, वह ‘हैबिटेबल ज़ोन’ कहलाता है। इस क्षेत्र में तापमान इतना अनुकूल होता है कि ग्रह की सतह पर तरल पानी मौजूद रह सकता है – और जहां पानी होता है, वहां जीवन की संभावना भी बढ़ जाती है।

647 दिनों में पूरी करता है एक परिक्रमा

HD 20794 d को अपने तारे का एक चक्कर लगाने में लगभग 647 दिन लगते हैं। यह आंकड़ा हमारे सौर मंडल के मंगल ग्रह के लगभग बराबर है, जो सूर्य की परिक्रमा 687 दिनों में पूरी करता है। इस ग्रह का द्रव्यमान पृथ्वी की तुलना में लगभग छह गुना ज्यादा है।

स्पेनिश वैज्ञानिकों की बड़ी उपलब्धि

इस खोज को स्पेन के इंस्टिटूटो डी एस्ट्रोफिसिका डी कैनारियास (IAC) और यूनिवर्सिडाड डे ला लगुना (ULL) के वैज्ञानिकों ने अंजाम दिया है। ये खगोलविद पिछले कई वर्षों से HD 20794 तारे का गहन अध्ययन कर रहे थे। इससे पहले इस तारे के चारों ओर दो अन्य सुपर अर्थ ग्रहों की भी पुष्टि की जा चुकी है।

ब्रह्मांड में जीवन की खोज को नई दिशा

HD 20794 d की खोज दो दशकों की मेहनत और शोध का परिणाम है। इस महत्वपूर्ण अध्ययन को प्रतिष्ठित पत्रिका Astronomy & Astrophysics में प्रकाशित किया गया है। वैज्ञानिकों का मानना है कि यह खोज न केवल पृथ्वी जैसे अन्य ग्रहों की तलाश को आगे बढ़ाएगी, बल्कि इन ग्रहों के वातावरण और संरचना को समझने में भी अहम भूमिका निभाएगी।

मेट गाला 2025 में कियारा आडवाणी की ड्रेस में छुपा था मां बनने का इमोशनल मैसेज!..यह भी पढ़े

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की