,

मदनपुर पहुंचे मुख्यमंत्री साय, सुशासन तिहार में ग्रामीणों से किया सीधा संवाद

- Advertisement -
Ad imageAd image
Chief Minister Sai reached Madanpur, had direct conversation with villagers in Sushasan Tihaar

BY- ISA AHMAD

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सुशासन तिहार के अंतर्गत सोमवार को कोरबा जिले के मदनपुर पहुंचे। यहां उनका स्वागत उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, कोरबा विधायक, भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने किया।

मुख्यमंत्री की उपस्थिति में आयोजित समाधान शिविर में ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। सीएम साय ने ‘चौपाल’ के माध्यम से ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। मौके पर ही अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

रजकमा ग्राम पंचायत की निवासी श्रीमती राजनंदिनी डोंगरे ने मंच तक पहुंचकर प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री साय का आभार जताया।

मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कोरबा को आर्थिक रूप से संपन्न जिला बताया। उन्होंने कहा कि जिले को डीएमएफ (जिला खनिज न्यास निधि) से भरपूर राशि प्राप्त हो रही है और इससे विकास कार्यों में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने पिछली सरकार पर हमला करते हुए कहा कि डीएमएफ में भ्रष्टाचार करने वाले अब जेल में हैं और उनकी सरकार ने ऐसे सभी रास्ते बंद कर दिए हैं।

उन्होंने कहा कि अब रजिस्ट्री के साथ ही नामांतरण की प्रक्रिया भी पूरी होगी, जिससे लोगों को पटवारी और तहसीलदार के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। राज्य सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी रूप से चला रही है ताकि हर नागरिक तक लाभ पहुंच सके।

रिपोर्टर: उमेश डहरिया, कोरबा

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की