,

बेमेतरा जिले में डीएपी खाद की किल्लत, किसान हो रहे परेशान

There is a shortage of DAP fertilizer in Bemetara district, farmers are getting troubled

BY- ISA AHMAD

बेमेतरा जिले की सहकारी समितियों में इन दिनों डीएपी खाद की भारी किल्लत देखी जा रही है, जिससे किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को साजा विकासखंड के बीजा सेवा सहकारी समिति में डीएपी खाद लेने के लिए सैकड़ों किसान सुबह से ही कतार में खड़े नजर आए, लेकिन उन्हें निराशा हाथ लगी।

जानकारी के अनुसार, बीजा समिति में करीब 1200 किसानों ने डीएपी खाद के लिए पंजीयन कराया है, लेकिन केवल 600 कट्टे ही उपलब्ध कराए गए, जोकि आवश्यक मात्रा से बहुत कम है। डीएपी खाद न मिलने के कारण किसान पूरे दिन समिति के बाहर खड़े रहे और अंत में मायूस होकर घर लौटना पड़ा।

यह समस्या सिर्फ बीजा समिति तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे बेमेतरा जिले की अधिकांश सहकारी समितियों में यही स्थिति बनी हुई है। ग्रामीण अंचलों में फसलों की बुआई का समय नजदीक है, लेकिन खाद की अनुपलब्धता से किसान चिंतित हैं। कुछ समितियों में खाद तो भेजा गया है, लेकिन वह पर्याप्त मात्रा में नहीं होने के कारण सभी किसानों को नहीं मिल पा रहा है।

किसानों की मांग है कि जिला प्रशासन और कृषि विभाग शीघ्र ही सभी सहकारी समितियों में डीएपी खाद की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करें, ताकि बुआई का कार्य समय पर हो सके और फसलों की उत्पादकता पर असर न पड़े।

रिपोर्टर: संजू जैन, बेमेतरा

Ganja Smuggling : स्लीपर बस में छिपाकर ले जा रहे थे ₹1.75 करोड़ का गांजा, पेंड्रा पुलिस ने दो तस्करों को दबोचा

रिपोर्ट-प्रयास कैवर्त  Ganja Smuggling : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, जिले में मादक पदार्थों की तस्करी…