,

रेड 2 का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, अजय देवगन की फिल्म ने तीसरे दिन रचा नया रिकॉर्ड

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastva

नई दिल्ली: अजय देवगन की लेटेस्ट फिल्म रेड 2 बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के तीसरे दिन इस फिल्म की कमाई में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई, जिससे यह केसरी 2 और जाट जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ चुकी है।

तीन दिन में छू लिया 49.25 करोड़ का आंकड़ा

बॉक्स ऑफिस ट्रैकिंग पोर्टल Sacnilk के अनुमान के अनुसार, रेड 2 ने तीसरे दिन लगभग 18 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। हालांकि यह आंकड़े आधिकारिक तौर पर अभी जारी नहीं हुए हैं, लेकिन अगर यह सही साबित होता है तो फिल्म का तीन दिनों का कुल कलेक्शन लगभग 49.25 करोड़ रुपये हो जाएगा।

फिल्म ने पहले दिन 19.25 करोड़ और दूसरे दिन 12 करोड़ की कमाई की थी।

केसरी 2 और जाट को पछाड़ा

रेड 2 ने अपने पहले तीन दिनों में जिन दो फिल्मों को पछाड़ा है, उनमें जाट और केसरी 2 प्रमुख हैं। जाट ने तीन दिनों में कुल 26.25 करोड़ और केसरी 2 ने 29.5 करोड़ रुपये कमाए थे। तुलना करें तो रेड 2 इन दोनों फिल्मों से कहीं आगे निकल चुकी है।

स्टार कास्ट और कहानी

इस थ्रिलर फिल्म में अजय देवगन के साथ रितेश देशमुख, वाणी कपूर और तमन्ना भाटिया जैसे सितारे नजर आए हैं। फिल्म का निर्देशन राजकुमार गुप्ता ने किया है। यह 2018 में आई रेड का सीक्वल है, जिसमें अजय देवगन एक इनकम टैक्स अधिकारी ‘अमय पटनायक’ के किरदार में लौटे हैं। वहीं रितेश देशमुख एक ताकतवर पॉलिटिशियन की भूमिका निभा रहे हैं, जिसके घर अजय रेड डालते हैं। फिल्म में भरपूर सस्पेंस और एक दमदार आइटम नंबर भी देखने को मिलता है, जो दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है।

दबोह मंडी में व्यवस्थाओं की अनदेखी, सरकारी राजस्व को भारी नुकसान..यह भी पढ़े

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की