दीपिका चिखलिया को नहीं मिला ‘राम तेरी गंगा मैली’ में काम, राज कपूर ने कह दिया था “तुम बहुत छोटी हो”

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

रामानंद सागर के मशहूर धारावाहिक रामायण में माता सीता का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री दीपिका चिखलिया आज भी दर्शकों के दिलों में बसी हैं। अरुण गोविल और दीपिका की जोड़ी को दर्शकों ने इतना पसंद किया कि लोग उन्हें सचमुच का राम और सीता मानने लगे। अक्सर जब यह जोड़ी सार्वजनिक जगहों पर दिखाई देती है, लोग आदरपूर्वक उनके चरण स्पर्श करते हैं।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि रामायण में काम करने से पहले दीपिका ने एक और बड़ी फिल्म में मुख्य भूमिका के लिए ऑडिशन दिया था? जी हां, वह फिल्म थी राज कपूर की राम तेरी गंगा मैली

फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने का मन बना चुकी थीं दीपिका

1985 में रिलीज हुई इस फिल्म के लिए दीपिका ने ऑडिशन दिया था। उस समय वह छोटे-छोटे किरदार निभा रही थीं और एक बड़े ब्रेक की तलाश में थीं। जब उन्हें इस फिल्म की जानकारी मिली, तो उन्होंने इसे धार्मिक फिल्म समझा और ऑडिशन देने पहुंच गईं। लेकिन राज कपूर ने उन्हें देखकर कहा, “तुम अभी बहुत छोटी हो”, और उन्हें बिना ऑडिशन लिए ही लौटा दिया।

अगर करतीं फिल्म, तो शायद ना मिलती ‘सीता’ की भूमिका

बाद में जब दीपिका ने फिल्म राम तेरी गंगा मैली देखी, तो उन्हें समझ आया कि राज कपूर ने उन्हें क्यों नहीं चुना। फिल्म में मंदाकिनी ने जो बोल्ड किरदार निभाया था, शायद वह भूमिका दीपिका की सार्वजनिक छवि से मेल नहीं खाती। दीपिका खुद भी मानती हैं कि अगर वह वह फिल्म कर लेतीं, तो शायद उन्हें रामायण में सीता का पवित्र किरदार निभाने का अवसर नहीं मिलता।

आज दीपिका चिखलिया को दर्शक एक संस्कारी और धार्मिक छवि वाली कलाकार के रूप में याद करते हैं, और यह संभवतः उनके करियर का सबसे महत्वपूर्ण मोड़ रहा।

छत्तीसगढ़ न्यूज़ बुलेटिन 4 मई: आज की टॉप 25 खबरें जानें..यह भी पढ़े

Chhattisgarh Cooperative Week: छत्तीसगढ़ में 29 जून से मनाया जाएगा सहकारिता सप्ताह

Chhattisgarh Cooperative Week: 2573 पैक्स समितियों के जरिए गांव-गांव तक पहुंचेगा सहकारिता

Chhattisgarh Paddy Procurement: धान खरीदी के बाद बदली तस्वीर, समय पर उठाव से बचा करोड़ों का अनाज

Chhattisgarh Paddy Procurement: समय पर उठाव से धान संग्रहण केंद्रों में नहीं

Ireland vs India T20 : आयरलैंड ने रचा इतिहास, पहली बार टी20 में भारत को 34 रन से हराया

Ireland vs India T20 : बेलफास्ट में खेले गए पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय