,

रिटायर नहीं होंगे अभी अनुराग ही रहेंगे झारखंड के डीजीपी

BY: Yoganand Shrivastva

वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अनुराग गुप्ता फिलहाल झारखंड के डीजीपी बने रहेंगे .राज्य सरकार ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को पत्र लिखकर इस पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया है. इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर अनुराग गुप्ता को 30 अप्रैल को ही रिटायर करने की हिदायत दी थी, लेकिन राज्य सरकार उन्हें पद से हटाने के पक्ष में नहीं है. 30 अप्रैल की देर रात तक उन्हें रिटायर करने संबंधी कोई आदेश जारी नहीं हुआ. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विदेश यात्रा से लौटने के बाद बुधवार शाम अपने आवास पर अनुराग गुप्ता से मुलाकात की। फिर केंद्रीय गृह मंत्रालय को पत्र भेजा गया

सूत्रों के मुताबिक पत्र में राज्य सरकार ने लिखा है कि नियम संगत तरीके से अनुराग गुप्ता को डीजीपी बनाया गया है डीजीपी को 2 साल तक पद पर रखने का नियम है इसलिए केंद्र इस पर फिर से विचार करें

सूत्रों का कहना है कि राज्य सरकार अपने तर्क से केंद्र को संतुष्ट करने का प्रयास कर रही है ताकि अनुराग गुप्ता डीजीपी बने रहें इस मामले में केंद्र सरकार के दिशा निर्देश पर कानूनी राय लेने के बाद राज्य सरकार ने यह कदम उठाया है गौरतलब है कि 30 अप्रैल 2025 को अनुराग गुप्ता 60 वर्ष के हो गए हैं

हज 2025 के लिए सऊदी अरब की सख्त गाइडलाइंस – बिना परमिट जाने पर लगेगा भारी जुर्माना, कुछ मामलों में दंड 27 लाख रुपये तक…यह भी पढ़े

राज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

माननीय सर्वोच्च न्यायालय में म.प्र सरकार ने ओबीसी आरक्षण पर दायर की…