,

आईपीएल 2025: वानखेड़े स्टेडियम पर बन सकता है नया रिकॉर्ड

IPL 2025: A new record can be made at Wankhede Stadium

एलएसजी कर सकती है सबसे बड़ी रन चेज़

मुंबई।
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के तहत सोमवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ 215/7 का मजबूत स्कोर खड़ा किया है। यदि लखनऊ सुपर जायंट्स इस विशाल लक्ष्य को हासिल करने में सफल रहती है, तो यह वानखेड़े स्टेडियम के इतिहास में सबसे बड़ी सफल रन चेज़ होगी।

फिलहाल वानखेड़े स्टेडियम पर सबसे बड़े सफल रन चेज़ का रिकॉर्ड मुंबई इंडियंस के नाम है, जिन्होंने 2023 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 213 रनों का पीछा कर जीत दर्ज की थी।

गौरतलब है कि वानखेड़े स्टेडियम पर अब तक दूसरे पारी में सबसे बड़ा स्कोर 223 रनों का रहा है, जिसे मुंबई इंडियंस ने 2017 में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ बनाया था। हालांकि उस मुकाबले में मुंबई को हार का सामना करना पड़ा था।

अब सबकी निगाहें लखनऊ सुपर जायंट्स पर टिकी हैं कि क्या वे इतिहास रचने में सफल हो पाएंगे या नहीं। मुकाबला बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है।

आज का राशिफल 28 अप्रैल 2025

Chanakya Niti: हर किसी को न बताएं अपनी ये 5 बातें, वरना बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियां जीवन, व्यवहार, मित्रता और सफलता से…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 14 अक्टूबर 2026, बुधवार का दिन कैसा रहेगा? किन…

Chhattisgarh Patwari Strike: हड़ताल पर राजस्व मंत्री बोले, धान खरीदी में पारदर्शिता लाने PV ऐप लाए, सहयोग करें पटवारी

रायपुर/कोरबा/कोरिया। Chhattisgarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में PV ऐप की तकनीकी और व्यावहारिक…

Raigarh Patwari Strike: रायगढ़ के 256 पटवारी हड़ताल पर, PV ऐप की समस्याएं दूर करने समेत कई मांगें

रायगढ़, छत्तीसगढ़। Raigarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में पटवारी संघ ने अपनी विभिन्न…