,

वाहन चेकिंग के दौरान नेता और पुलिस के बीच टकराव: भाजयुमो मंत्री ने लगाया मारपीट का आरोप

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastva

जबलपुर: जबलपुर में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के मंडल मंत्री पवन शर्मा और पुलिस के बीच गंभीर विवाद हो गया। पवन शर्मा ने आरोप लगाया है कि वाहन चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों ने उन्हें पकड़कर थाने में आधे घंटे तक बेरहमी से पीटा। उनका कहना है कि इस हमले में उनके हाथ और पीठ पर गंभीर चोटें आई हैं और उनका कंधा भी टूट गया है।

वहीं दूसरी ओर, तिलवारा थाना प्रभारी ब्रजेश मिश्रा ने इन आरोपों को नकारते हुए कहा कि पवन शर्मा ने वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस के साथ अभद्रता और बदतमीजी की थी, जिसके बाद स्थिति बिगड़ गई। पुलिस का कहना है कि नियमों का पालन कराने के लिए कार्रवाई की गई थी।

घटना के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में नाराजगी है और पूरे मामले को लेकर राजनीति भी गरमा गई है। पवन शर्मा का कहना है कि वे इस मामले में न्याय की मांग करते हुए उच्चाधिकारियों से शिकायत करेंगे।

फिलहाल घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं और पूरे प्रकरण पर पुलिस और प्रशासन की नजर बनी हुई है।

झेलम नदी में अचानक बाढ़: क्या भारत के पानी छोड़ने से PoK प्रभावित?..यह भी पढ़े

Chanakya Niti: रक्षाबंधन पर भाई-बहन को जरूर बताएं चाणक्य की ये 7 बातें, जिंदगी भर आएंगी काम

Chanakya Niti: रक्षाबंधन सिर्फ भाई-बहन के रिश्ते को सेलिब्रेट करने का त्योहार

Deoghar Congress Protest: चंदा चोरी और खान-खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में कांग्रेस का धरना

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Deoghar Congress Protest झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश

Bhopal: अटूट विश्वास का पर्व रक्षाबंधन – राजकुमार बरूआ

"येन बद्धो बलिराजा दानवेन्द्रो महाबलः।तेन त्वामभिबध्नामि रक्षे मा चल मा चल॥लिप्यंतरण:" रक्षाबंधन

Indore: H1N1 को लेकर विशेषज्ञ की सलाह, कहा- डरना नहीं, संभलना होगा

Indore: मानसून के दौरान इन्फ्लुएंजा-ए (H1N1) यानी स्वाइन फ्लू के मामलों में