,

पहलगाम आतंकी हमले को लेकर देशभर में आक्रोश, प्रयागराज में हुआ विरोध प्रदर्शन, किन्नर संत कौशल्या आनंद गिरि ने फूंका पुतला

BY: Yoganand Shrivastva

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस हमले में पर्यटकों को निशाना बनाते हुए निर्दोष लोगों की जान ले ली गई, जिससे आमजन में गहरा रोष फैल गया है।

इस कायराना हमले के खिलाफ देश के कोने-कोने में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। प्रयागराज में भी लोगों ने इस वीभत्स घटना के खिलाफ सड़कों पर उतरकर अपना गुस्सा जाहिर किया।

प्रयागराज के सिविल लाइंस स्थित सुभाष चौराहे पर किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर कौशल्या आनंद गिरि के नेतृत्व में एक विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस दौरान आतंकवाद और कश्मीर में लगातार हो रही हिंसक घटनाओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई और आतंक के प्रतीकात्मक पुतले को जलाकर अपना विरोध दर्ज कराया गया।

महामंडलेश्वर कौशल्या आनंद गिरि ने कहा कि निर्दोष लोगों की हत्या किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं है। सरकार को सख्त कदम उठाते हुए आतंकियों और उनके मददगारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।

प्रदर्शन में शामिल लोगों ने केंद्र सरकार से अपील की कि देश की एकता और अखंडता को चुनौती देने वाले किसी भी तत्व को बख्शा न जाए। साथ ही शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन भी रखा गया।

पहलगाम आतंकी हमले के पीछे सैफुल्लाह का हाथ, लश्कर का टॉप कमांडर निकला मास्टरमाइंड..यह भी पढ़े

Jashpur News: 1.80 लाख रुपये में बच्चे का सौदा करने का आरोप, मां समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

Jashpur News: जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से बच्चे की कथित खरीद-फरोख्त…

Haridwar News: लक्सर में नकली पनीर बनाने वाली फैक्ट्री पर FDA का छापा, 10 कुंतल पनीर और सामग्री नष्ट

Haridwar News: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन…

Pakistan Emergency: इमरान खान के गढ़ खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी, क्या शहबाज सरकार का दांव उल्टा पड़ेगा?

Pakistan Emergency: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ…

Ambala News: पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान, अंबाला कैंट में लगा फ्री मेडिकल चेकअप कैंप

Ambala News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में देशभर में…