,

ताजमहल की भव्यता देखकर अभिभूत हुए अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, पत्नी उषा ने की गाइड से रोचक बातचीत

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastva

आगरा। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस बुधवार को अपने परिवार संग विश्वप्रसिद्ध ताजमहल के दीदार के लिए आगरा पहुँचे। ताजमहल की खूबसूरत नक्काशी और वास्तुशिल्प देखकर वे बेहद प्रभावित हुए। वेंस ने स्मारक में करीब एक घंटा दस मिनट बिताया और पूरे मनोयोग से इसके इतिहास और शिल्पकला की जानकारी ली।

पत्नी उषा ने पूछे कई सवाल

ताजमहल की सैर के दौरान वेंस की पत्नी उषा वेंस, जो इतिहास विषय में स्नातक हैं, उन्होंने गाइड नितिन सिंह से स्मारक की बारीकियों को लेकर कई सवाल पूछे। उन्होंने खास रुचि ताजमहल की पच्चीकारी और मुख्य मकबरे की वास्तुकला में दिखाई। शुरुआत में पूरा परिवार मकबरे के अंदर गया, बाद में बच्चों को बाहर बैठाकर दोनों फिर से अंदर गए और स्मारक का अवलोकन किया।

डायना बेंच पर फोटो सेशन और विज़िटर बुक में भाव

परिवार ने मशहूर डायना बेंच पर बैठकर फोटो सेशन कराया। इसके बाद विज़िटर बुक में जेडी वेंस ने लिखा –

“ताजमहल अद्भुत है! यह समय की महानता और भारत की गौरवशाली विरासत का प्रतीक है।”

सुरक्षा कारणों से यमुना किनारे नहीं ले जाया गया

सुरक्षा एजेंसियों की सलाह पर उपराष्ट्रपति वेंस को यमुना नदी के किनारे जाने की अनुमति नहीं दी गई। सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई और उनका पूरा दौरा विशेष निगरानी में संपन्न हुआ।

ताजमहल की ट्रंप विज़िट का किया ज़िक्र

गाइड से बातचीत में वेंस ने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ताजमहल दौरे की भी जानकारी ली और पूछा कि ट्रंप को यह स्थल कैसा लगा था। गाइड ने बताया कि ट्रंप और उनका परिवार भी ताजमहल की सुंदरता से काफी प्रभावित हुए थे।

मुख्यमंत्री योगी ने किया स्वागत

अमेरिकी उपराष्ट्रपति सुबह 9:40 बजे एयरफोर्स टू विमान से आगरा वायुसेना स्टेशन पहुंचे, जहाँ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका भव्य स्वागत किया। हालांकि, पहलगाम आतंकी हमले के चलते मयूर नृत्य और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों को रद्द कर दिया गया।

खास इंतजाम और VIP सुविधा

वेंस और उनके परिवार को शिल्पग्राम परिसर से बैटरी कार द्वारा ताजमहल तक लाया गया। इन कारों को विशेष रूप से आरक्षित किया गया था। स्मारक में प्रवेश से पहले सभी को शू-कवर पहनाए गए, जिसके लिए एएसआई द्वारा शू-कवर डिस्पेंसर लगाया गया था। उनकी यात्रा के दौरान आम पर्यटकों के लिए ताजमहल अस्थायी रूप से बंद रखा गया था, जिसे उपराष्ट्रपति के दौरे के बाद दोबारा खोला गया।

पहलगाम: नरसंहार के बाद बारामूला में 2 आतंकवादी ढेर, 3 स्कैच जारी…यह भी पढ़े

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की

Imran Khan को अस्पताल से लाया गया अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की

Jamshedpur Project Committee Meeting : परियोजना समिति की बैठक में विधायकों ने विकास योजनाओं और जनसमस्याओं पर की चर्चा

रिपोर्ट: प्रेम श्रीवास्तव Jamshedpur Project Committee Meeting : जमशेदपुर: जमशेदपुर परिसदन में

Firozabad Road Accident: हाइड्रा की टक्कर से रिटायर्ड लोको पायलट की मौत, मौके पर मचा हड़कंप

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad Road Accident नगला महादेव क्षेत्र में गुरुवार

Farrukhabad Robbery: 24 लाख की लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; एक सदस्य 6 लाख लेकर फरार

Farrukhabad Robbery मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र में हुई लाखों रुपये की लूट का

Residential School: आवासीय विद्यालय में कॉपियां चोरी करने का आरोप, पांच दिन बाद थाने पहुंचा मामला

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Residential School लेड़वा गांव स्थित राजकीयकृत अनुसूचित जाति प्लस

Jamtara Road Accident: बेवा फाटक के पास दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत, एक युवक की मौत; तीन घायल

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara Road Accident जामताड़ा-मिहिजाम मुख्य मार्ग पर बेवा फाटक