,

रायगढ़: NTPC लारा में पदस्थ CISF जवान के भाई की संदिग्ध हालात में मौत

- Advertisement -
Ad imageAd image
Raigarh: Brother of CISF jawan posted at NTPC Lara dies under suspicious circumstances

खेत में फांसी पर लटकी मिली लाश

रायगढ़ जिले के पुसौर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लारा में एक संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है, जिसने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। एनटीपीसी लारा में पदस्थ CISF जवान के भाई महेंद्र सिंह चौधरी (37 वर्ष) का शव खेत में फांसी पर लटका हुआ पाया गया। मृतक के गले पर ब्लड के निशान भी पाए गए हैं, जिससे मामला और भी संदिग्ध बन गया है।

जानकारी के अनुसार, मृतक महेंद्र सिंह चौधरी, मूलतः ग्राम सातिन, जिला जोधपुर (राजस्थान) का रहने वाला था और पुणे में रहकर कार्य करता था। वह छुट्टियों के दौरान अपने भाई से मिलने रायगढ़ आया हुआ था।

घटना की जानकारी मिलते ही रायगढ़ एसपी, एडिशनल एसपी, सीएसपी सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फिलहाल पुसौर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शुरुआती तौर पर यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है, लेकिन मृतक के गले पर मिले चोट के निशान और परिस्थितियों को देखते हुए हत्या की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हर पहलू से जांच जारी है।

घटना ने इलाके में चिंता और असमंजस का माहौल बना दिया है। पुलिस की जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि यह आत्महत्या है या किसी गहरी साजिश का हिस्सा।

दैनिक राशिफल 22 अप्रैल 2025: जानें अपनी राशि का भविष्य

Deoghar Congress Protest: चंदा चोरी और खान-खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में कांग्रेस का धरना

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Deoghar Congress Protest झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश

Bhopal: अटूट विश्वास का पर्व रक्षाबंधन – राजकुमार बरूआ

"येन बद्धो बलिराजा दानवेन्द्रो महाबलः।तेन त्वामभिबध्नामि रक्षे मा चल मा चल॥लिप्यंतरण:" रक्षाबंधन

Indore: H1N1 को लेकर विशेषज्ञ की सलाह, कहा- डरना नहीं, संभलना होगा

Indore: मानसून के दौरान इन्फ्लुएंजा-ए (H1N1) यानी स्वाइन फ्लू के मामलों में

Kanpur में ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश, उड़ान के दौरान हुआ तेज धमाका; एक पायलट की मौत, दूसरा गंभीर

Kanpur: उत्तर प्रदेश के कानपुर में गुरुवार दोपहर एक ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट दुर्घटनाग्रस्त