,

बलरामपुर : गलत इंजेक्शन से ग्रामीण महिला की मौत

- Advertisement -
Ad imageAd image
Balrampur: Rural woman dies due to wrong injection

RMA पर लापरवाही का आरोप

रिपोर्टर – सुनील कुमार ठाकुर | जिला – बलरामपुर (छत्तीसगढ़)

बलरामपुर जिले के कुशमी विकासखंड अंतर्गत चांदो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए पहुंची एक ग्रामीण महिला की कथित तौर पर गलत इंजेक्शन दिए जाने से मौत हो गई। परिजनों ने स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ RMA (रूरल मेडिकल असिस्टेंट) पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, महिला को ब्लड प्रेशर की समस्या थी और इसी शिकायत के साथ वह इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र पहुंची थी। इलाज के दौरान आरएमए द्वारा महिला को इंजेक्शन लगाया गया, जिसके बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। स्थिति गंभीर होने पर उसे तत्काल जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही महिला की मौत हो गई।

मृतका के परिजनों का आरोप है कि महिला को जो इंजेक्शन लगाया गया वह गलत था, जिसकी वजह से उसकी जान चली गई। इस घटना से स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. बसंत सिंह ने चार सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है। उन्होंने बताया कि समिति द्वारा जांच की जा रही है और रिपोर्ट आने के बाद दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह मामला न केवल लापरवाही का प्रतीक है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल स्थिति को भी उजागर करता है। अब देखना होगा कि जांच के बाद प्रशासन क्या कदम उठाता है।

दैनिक राशिफल 22 अप्रैल 2025: जानें अपनी राशि का भविष्य

Deoghar Congress Protest: चंदा चोरी और खान-खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में कांग्रेस का धरना

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Deoghar Congress Protest झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश

Bhopal: अटूट विश्वास का पर्व रक्षाबंधन – राजकुमार बरूआ

"येन बद्धो बलिराजा दानवेन्द्रो महाबलः।तेन त्वामभिबध्नामि रक्षे मा चल मा चल॥लिप्यंतरण:" रक्षाबंधन

Indore: H1N1 को लेकर विशेषज्ञ की सलाह, कहा- डरना नहीं, संभलना होगा

Indore: मानसून के दौरान इन्फ्लुएंजा-ए (H1N1) यानी स्वाइन फ्लू के मामलों में

Kanpur में ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश, उड़ान के दौरान हुआ तेज धमाका; एक पायलट की मौत, दूसरा गंभीर

Kanpur: उत्तर प्रदेश के कानपुर में गुरुवार दोपहर एक ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट दुर्घटनाग्रस्त