,

मुर्कराजगुट्टा की पहाड़ियों में मिला माओवादियों का डंप, कोबरा 208 की टीम को बड़ी सफलता

रिपोर्टर – कुशल चोपड़ा, अपडेटः योगानंद श्रीवास्तव

छत्तीसगढ़: बीजापुर जिले के पामेड़ थाना क्षेत्र में माओवादियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सुरक्षा बलों को एक और बड़ी सफलता मिली है। जीड़पल्ली कैंप से माओवादी विरोधी अभियान पर निकली कोबरा 208 बटालियन की टीम ने मुर्कराजगुट्टा की पहाड़ियों में छिपाकर रखा गया नक्सलियों का डंप बरामद किया है।

जंगल की पहाड़ियों में बना था बंकरनुमा गुप्त कमरा

सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को जंगल के भीतर एक बंकरनुमा संरचना मिली, जिसे माओवादियों ने कंक्रीट और आरसीसी स्लैब की मदद से तैयार किया था। लगभग 20×08 फीट के इस गुप्त कमरे से माओवादी गतिविधियों से जुड़ा सामान बरामद किया गया।

बरामद सामान में शामिल हैं:

  • 6 सोलर प्लेट
  • 6 जरकिन
  • 2 माओवादी वर्दी
  • 2 सीलिंग पंखे

इसके अलावा, सर्चिंग के दौरान कोबरा टीम ने मुर्कराजगुट्टा की पहाड़ियों में माओवादियों द्वारा डंपिंग के लिए बनाए गए कुल 12 ठिकानों को ढूंढकर नष्ट कर दिया।

पहले भी बरामद हुए हैं विस्फोटक और हथियार

इससे पहले, कोमटपल्ली और तुमरेल के जंगलों में भी सुरक्षा बलों ने माओवादियों के हथियार निर्माण उपकरण, विस्फोटक सामग्री और अन्य उपकरणों का डंप बरामद किया था।

लगातार चल रही है सघन सर्चिंग

सुरक्षा बल माओवादियों के प्रभाव वाले बटालियन कोर एरिया में लगातार सर्चिंग और गश्त कर रहे हैं, ताकि उनके ठिकानों को पूरी तरह ध्वस्त किया जा सके और उनकी गतिविधियों पर पूरी तरह लगाम लगाई जा सके। यह कार्रवाई माओवादियों की कमर तोड़ने की दिशा में एक और मजबूत कदम माना जा रहा है।

Sheikh Hasina की वापसी की अटकलों के बीच बांग्लादेश अलर्ट, भारत से लगी सीमा पर बढ़ाई गई सुरक्षा

Sheikh Hasina: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की दिसंबर में स्वदेश…

Tamil Nadu में भीषण सड़क हादसा, कार पेड़ से टकराई; 8 लोगों की मौत, PM मोदी ने मुआवजे का किया ऐलान

Tamil Nadu: तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली जिले में रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क…

CG: सड़क हादसों में 4 की मौत, जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें

CG: 1. छत्तीसगढ़ में बादलों ने रोकी रात की ठंड, अब 2…

MP: प्रदेश में बादल-बारिश का अलर्ट, जानें मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें

MP: 1. आधे मध्य प्रदेश में छाए बादल, पूर्वी हिस्से में बारिश…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 22 नवंबर 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…