प्रयागराज: चलती स्कूटी में लगी आग, स्कूटी सवार ने कूदकर बचाई जान

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Prayagraj: A moving scooter caught fire, the scooter rider saved his life by jumping

रिपोर्ट: नफीस अहमद
स्थान: प्रयागराज | दिनांक: 18.04.2025

प्रयागराज के धूमनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत नेहरू पार्क मोड़ पर उस समय अफरातफरी मच गई जब एक चलती स्कूटी में अचानक आग लग गई। घटना गुरुवार दोपहर की बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कूटी सवार युवक जैसे ही नेहरू पार्क मोड़ पर पहुंचा, तभी उसकी स्कूटी में अचानक आग लग गई। आग की लपटें देखते ही युवक ने बिना देरी किए स्कूटी से कूदकर अपनी जान बचाई।

घटना स्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत सूझबूझ का परिचय देते हुए पानी और मिट्टी डालकर आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई और स्कूटी सवार को भी कोई गंभीर चोट नहीं आई।

चलती स्कूटी में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है, हालांकि पुलिस द्वारा जांच जारी है। इस अप्रत्याशित घटना के चलते कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा और लोगों में हड़कंप की स्थिति बन गई।

धूमनगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि स्कूटी मालिक से पूछताछ की जा रही है और तकनीकी टीम द्वारा वाहन की जांच कराई जाएगी ताकि आग लगने के वास्तविक कारणों का पता चल सके।

19 अप्रैल 2025 का दैनिक राशिफल: जानें अपनी राशि का भविष्य

Hindu Swabhiman Sammelan : उत्तर प्रदेश के 11 जिलों में होंगे हिंदू स्वाभिमान सम्मेलन

Hindu Swabhiman Sammelan : नई दिल्ली में श्री चित्रगुप्त अखाड़ा की महत्वपूर्ण

MP TOP 10: शिक्षा, विकास, खेल और प्रशासनिक फैसलों की रही चर्चा

1. MP TOP 10: एमपी बोर्ड के 10वीं-12वीं परीक्षा परिणाम घोषित MP

Chanakya Niti : हर मजबूत स्त्री में होते हैं ये 5 गुण, चाणक्य के ये नियम बदल देंगे जिंदगी

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य को भारत के महान नीति-निर्माताओं, अर्थशास्त्रियों और