सागरिका घाटगे और जहीर खान बने माता-पिता

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Sagarika Ghatge and Zaheer Khan became parents

बेटे का नाम रखा ‘फतेहसिंह खान’

पूर्व क्रिकेटर जहीर खान और अभिनेत्री सागरिका घाटगे के घर खुशियों ने दस्तक दी है। शादी के 8 साल बाद यह लोकप्रिय कपल माता-पिता बन गया है। सागरिका ने एक स्वस्थ बेटे को जन्म दिया है। इस खुशखबरी को दोनों ने सोशल मीडिया पर साझा करते हुए अपने फैंस और शुभचिंतकों को भी इसकी जानकारी दी।

सागरिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पति जहीर और नवजात बेटे के साथ एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा –
“हमारे घर बेटे का आगमन हुआ है, जिसका नाम हमने ‘फतेहसिंह खान’ रखा है।”

इस खूबसूरत घोषणा के बाद से सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया है।

सेलेब्स और फैंस ने दी शुभकामनाएं
जहीर और सागरिका की इस पोस्ट पर क्रिकेट और फिल्म जगत की तमाम हस्तियों ने अपनी शुभकामनाएं भेजी हैं। सुरेश रैना, हरभजन सिंह, आथिया शेट्टी, डायना पेंटी समेत कई सेलेब्स ने कमेंट कर कपल को माता-पिता बनने की बधाई दी है। वहीं फैंस भी बेबी बॉय के नाम ‘फतेहसिंह’ की तारीफ कर रहे हैं और परिवार के लिए ढेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं।

जहीर और सागरिका की जोड़ी हमेशा से ही फैंस के बीच पसंदीदा रही है, और अब उनके बेटे के आने से उनकी जिंदगी में एक नया और खूबसूरत अध्याय शुरू हो गया है।

मध्य प्रदेश की 25 बड़ी खबरें – 17 April 2025

Raipur Police: रायपुर में पुलिस का बड़ा चेकिंग अभियान, बीएसयूपी कॉलोनी के 300 से ज्यादा मकानों की हुई जांच

Raipur Police: 100 से अधिक पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों ने चलाया सघन सत्यापन अभियान

Madrasa Demolition: भिलाई में सरकारी जमीन पर बने कथित अवैध मदरसे पर चला बुलडोजर

Madrasa Demolition: अय्यप्पा नगर में निगम और राजस्व विभाग की संयुक्त कार्रवाई,

CG TOP 10: विकास परियोजनाओं से लेकर हाईकोर्ट के फैसले तक

1. CG TOP 10: जांजगीर-चांपा में 295 करोड़ के विकास कार्यों की