रिपोर्टरः उमेश डहरिया
कोरबा (छत्तीसगढ़): ज़िले के पसान थाना क्षेत्र अंतर्गत लैंगा मार्ग पर देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां एक तेज़ रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में भीषण आग लग गई और देखते ही देखते पूरी कार जलकर राख हो गई।
इस हादसे में कार चालक की मौके पर ही जलकर मौत हो गई। आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि वाहन का नंबर प्लेट भी पूरी तरह जल गया, जिससे मृतक की पहचान कर पाना मुश्किल हो गया है।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से वाहन और चालक की पहचान की कोशिश की जा रही है। फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, हादसे के समय कार की रफ्तार काफी तेज़ थी, जिससे वह सीधे सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर के बाद तुरंत कार में आग लग गई, जिससे चालक को बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका।
यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा और तेज़ रफ्तार वाहन संचालन पर सवाल खड़ा करता है।
महिलाओं द्वारा कानूनों के दुरुपयोग का शिकार हुए 23,000 पुरुष, PAURUSH ने बताया संघर्ष…यह भी पढ़े





