आगरा : रामजी लाल सुमन का एक और विवादित बयान: “मंदिर के नीचे बौद्ध मठ हैं”

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
SP MP Ramji Lal Suman Sparks Controversy with Remarks on Ram, Temples, and Karni Sena

करणी सेना को दी खुली चुनौती: “हो जाएंगे दो-दो हाथ”

रिपोर्ट- फरहान खान, BY: VIJAY NANDAN

आगरा: समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन ने आगरा में एक बार फिर से विवादास्पद बयान देकर राजनीतिक हलकों में सनसनी फैला दी है। एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान सुमन ने करणी सेना, मंदिर-मस्जिद और जातीय पहचान जैसे मुद्दों पर तीखे और भड़काऊ बयान दिए।

करणी सेना को दी चुनौती

रामजी लाल सुमन ने कहा,
“19 अप्रैल को पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव आगरा आ रहे हैं, फिर देखना होगा मैदान में कौन टिकता है। होंगे दो-दो हाथ।”
उन्होंने करणी सेना को फर्जी बताते हुए कहा,
“अब तक हमने थल सेना, जल सेना और वायु सेना का नाम सुना था, ये फर्जी करणी सेना कहां से आ गई?”

मंदिर-मस्जिद और इतिहास पर बयान

सुमन ने हिंदू-मुस्लिम स्थलों को लेकर भी विवादित टिप्पणी की। उन्होंने कहा,
“तुम कहते हो हर मस्जिद के नीचे मंदिर है, तो फिर हमें कहना पड़ेगा कि हर मंदिर के नीचे बौद्ध मठ है। गड़े मुर्दे मत उखाड़ो, वरना भारी पड़ जाएगा।”

इतना ही नहीं, उन्होंने कहा,
“अगर तुम ये कहते हो कि मुसलमानों में बाबर का DNA है, तो फिर बताओ कि तुममें किसका DNA है?”
उन्होंने सांप्रदायिक बयानबाज़ी पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि यह सब समाज को बांटने की साजिश है।

पहले भी दे चुके हैं विवादित बयान

रामजी लाल सुमन का यह पहला विवादित बयान नहीं है। इससे पहले भी वे इतिहास पुरुष राणा सांगा को लेकर टिप्पणी कर चुके हैं। उन्होंने राणा सांगा को समाज को बांटने वाला करार देते हुए कहा था कि
“उन्हें वीर कहने से पहले उनके कृत्य देखना चाहिए।”
इस बयान के बाद करणी सेना और कई राजपूत संगठनों ने उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन किए थे।

राजनीतिक माहौल गरम

रामजी लाल सुमन के ताजा बयान के बाद एक बार फिर प्रदेश की राजनीति में गर्मी आ गई है। करणी सेना और विपक्षी दलों से तीखी प्रतिक्रियाएं आने की संभावना जताई जा रही है। वहीं, समाजवादी पार्टी ने अब तक इस बयान पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।


राजनीति, समाज और इतिहास को लेकर रामजी लाल सुमन के बयानों ने एक बार फिर बहस छेड़ दी है। अब देखना होगा कि आगामी दिनों में ये विवाद किस मोड़ पर पहुंचता है।

UPSC Prelims Exam : आज, दो पालियों में होगी परीक्षा

UPSC Prelims Exam : आज आयोजित होगी यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश की आज की टॉप 10 बड़ी खबरें

1. Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के 10 जिलों में रेड अलर्ट

MP TOP 10: मध्य प्रदेश की आज की टॉप 10 बड़ी खबरें

1. MP TOP 10: भोपाल में ट्विशा शर्मा मौत मामले की दूसरी

CG TOP 10: छत्तीसगढ़ की आज की टॉप 10 बड़ी खबरें

1. CG TOP 10: रायपुर में पेट्रोल के दाम ₹105 के पार

Horoscope 24 May: जानें आज का राशिफल

Horoscope: रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से कई राशियों के लिए खास

Honey Trap : हनी ट्रैप के देशभर में तार ,निशाने पर नेता,कारोबारी,पत्रकार

Honey Trap : एमपी में श्वेता जैन ही है मास्टरमाइंड,जेल में हुई

Journalism Award : कृष्ण मोहन झा को मिला“भारतीय पत्रकारिता रत्न” सम्मान

Journalism Award : तीन दशक की निष्पक्ष पत्रकारिता को मिला राष्ट्रीय सम्मान

Arya Nagar: दुर्ग के आर्य नगर में चार सदस्यों की मौत, परिवारिक विवाद से बढ़ा शोक

Arya Nagar: दुर्ग जिले के मोहन नगर थाना क्षेत्र स्थित आर्य नगर

Katihar में पेड़ की डाल काटते समय गिरा मजदूर, इलाज के दौरान मौत

Report by: Manoj Katihar: बिहार के कटिहार जिले में एक दर्दनाक हादसे