बीएसएफ ने मनाया बैसाखी पर्व, जवानों के चेहरों पर दिखी रौनक

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
BSF celebrated Baisakhi festival, joy was seen on the faces of the soldiers

अभिषेक सिंह, भानुप्रतापपुर | 14 अप्रैल 2025

कांकेर जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्र दुर्गूकोंदल में बीएसएफ की 178वीं बटालियन के शिविर में खालसा पंथ स्थापना दिवस बैसाखी का पर्व पूरे श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया।

इस पावन अवसर पर बटालियन के कमांडेंट रवि भूषण, द्वितीय कमान अधिकारी शैलेन्द्र शर्मा सहित समस्त अधीनस्थ अधिकारी एवं जवानों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत गुरबाणी पाठ से हुई, जिसके बाद मधुर कीर्तन और सामूहिक अरदास का आयोजन किया गया। धार्मिक वातावरण से पूरा शिविर आध्यात्मिक रंग में रंग गया।

बैसाखी के उपलक्ष्य में लंगर का भी आयोजन किया गया, जिसमें सभी जवानों ने प्रेमपूर्वक प्रसाद ग्रहण किया। इस आयोजन ने घर से हजारों किलोमीटर दूर नक्सल मोर्चे पर तैनात जवानों को सुकून और अपनापन का एहसास दिलाया।

पर्व के इस आयोजन से जवानों के चेहरों पर विशेष उत्साह और प्रसन्नता देखने को मिली। कमांडेंट रवि भूषण ने इस अवसर पर कहा कि ऐसे आयोजन न केवल जवानों के मनोबल को बढ़ाते हैं, बल्कि उन्हें एक परिवार की भावना भी प्रदान करते हैं।

बैसाखी का यह आयोजन बीएसएफ के दृढ़ संकल्प, एकता और आस्था का प्रतीक बन गया।

15 अप्रैल 2025 का राशिफल: मेष से मीन तक जानें आज का हाल, किस राशि पर क्या होगा ग्रहों का प्रभाव?

COMEDK UGET 2026 Result जारी, comedk.org पर डाउनलोड करें Rank Card

COMEDK UGET 2026 नई दिल्ली, कर्नाटक के निजी इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन

Krishna Quotes : भगवान श्रीकृष्ण के 10 उपदेश, हर व्यक्ति को जीवन में अपनाने चाहिए

Krishna Quotes : भगवद्गीता केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन जीने