,

मुज़फ्फरनगर में महिला ने बेटी संग ससुराल के बाहर दिया धरना

- Advertisement -
Ad imageAd image
In Muzaffarnagar, a woman along with her daughter staged a sit-in outside her in-laws' house

पति को साथ रखने की रखी मांग

मुज़फ्फरनगर: जिले के थाना नई मंडी कोतवाली क्षेत्र की बच्चन सिंह कॉलोनी में उस समय हड़कंप मच गया जब एक महिला अपनी मासूम बेटी को लेकर ससुराल के बाहर धरने पर बैठ गई। पीड़ित महिला शिपू सैनी ने बताया कि उसने वर्ष 2022 में प्रेम विवाह किया था। उसका पति अंकित शादी के बाद उसे किराए के मकान में रखकर साथ रह रहा था।

हालांकि, तीन महीने पहले अंकित अचानक शिपू को उसके मायके छोड़कर चला गया और तब से वापस नहीं आया। शिपू ने बताया कि उसने कई बार अपने पति से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन अंकित ने न तो जवाब दिया और न ही घर लौटने की कोशिश की।

तीन महीने तक इंतजार करने के बाद थक-हारकर शिपू शनिवार सुबह 9 बजे अपनी मासूम बेटी के साथ अंकित के घर पहुँच गई और ससुराल के बाहर ही धरने पर बैठ गई। शिपू की साफ मांग है कि उसका पति उसे चाहे जहाँ भी रखे, लेकिन साथ रखे।

इस मामले को लेकर आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। शिपू का कहना है कि जब तक उसे उसके पति के साथ न्याय नहीं मिलेगा, वह वहीं धरने पर बैठी रहेगी।

फिलहाल पुलिस प्रशासन को भी मामले की जानकारी दे दी गई है और उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही किसी निष्कर्ष पर पहुँचकर पीड़िता को न्याय दिलाया जाएगा।

14 अप्रैल का राशिफल: धनु राशि वालों को मिलेगा यात्रा लाभ, जानें अपनी राशि का भविष्य

Fake Doctors in Uttar Pradesh: यूपी में 41 फर्जी डॉक्टरों का खुलासा, पुलिस कार्रवाई की तैयारी

Fake Doctors in Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश में आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा

Vaibhav Suryavanshi ने बल्ले से किया निराश, गेंद से मचाया तहलका, 4 गेंद में झटके 2 विकेट

Vaibhav Suryavanshi: दिलीप ट्रॉफी 2026 में वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा।

Basuhara Water Crisis: शंभूगंज के बसुहारा गांव में पेयजल संकट गहराया, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Basuhara Water Crisis जिले के शंभूगंज प्रखंड अंतर्गत झखरा पंचायत के बसुहारा

Anganwadi Supervisor Death: ट्रेन की चपेट में आने से आंगनबाड़ी सुपरवाइजर की मौत, निरीक्षण के लिए जा रही थीं केंद्र

रिपोर्टर : सुभम कुमार Anganwadi Supervisor Death फतुहा-इस्लामपुर रेलखंड पर डियांवा हॉल्ट