,

मुंबई: तहव्वुर राणा को भारत लाने पर संजय राउत का भाजपा पर हमला

Mumbai: Sanjay Raut attacks BJP for bringing Tahawwur Rana to India

कहा “इसे उत्सव मत बनाइए”

मुंबई, महाराष्ट्र – 26/11 मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा को भारत लाए जाने के बाद शुरू हुई सियासी बयानबाज़ी के बीच शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट) के वरिष्ठ नेता और सांसद संजय राउत ने शुक्रवार को भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला।

पत्रकारों से बात करते हुए संजय राउत ने कहा, “राणा को भारत लाया गया है, यह एक कानूनी प्रक्रिया का हिस्सा है, ठीक वैसे ही जैसे अबू सलेम को भारत लाया गया था। इसमें प्रशासन और जांच एजेंसियों की सराहना होनी चाहिए, लेकिन भाजपा इसे उत्सव की तरह मना रही है और इसका श्रेय लेने में लगी है।”

राउत ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा, “अगर आप राणा को लाने का श्रेय लेना चाहते हैं, तो फिर पुलवामा हमले का भी श्रेय लीजिए। अगर वाकई देश की सुरक्षा को लेकर इतने संवेदनशील हैं, तो कुलभूषण जाधव को पाकिस्तान से वापस लाइए। मेहुल चोकसी और नीरव मोदी जैसे आर्थिक अपराधियों को भी वापस लाइए, तब जाकर आपकी मंशा पर विश्वास किया जाएगा।”

संजय राउत ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा हर संवेदनशील मुद्दे को राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल करती है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई एक राष्ट्रीय प्रयास है और इसे किसी एक पार्टी का एजेंडा बनाना उचित नहीं है।

इस पूरे घटनाक्रम से यह साफ हो गया है कि तहव्वुर राणा की वापसी केवल एक कानूनी प्रक्रिया नहीं, बल्कि राजनीतिक बहस का मुद्दा भी बन गया है। जहां एक ओर भाजपा इसे अपनी सफलता के रूप में पेश कर रही है, वहीं विपक्ष इसे “श्रेय की राजनीति” करार दे रहा है।

अब देखना यह होगा कि इस मामले में आगे क्या रुख अख्तियार किया जाता है और क्या वास्तव में यह कदम भारत की न्याय प्रक्रिया को मजबूत करने की दिशा में कारगर साबित होता है या नहीं।

12 अप्रैल 2025 का राशिफल: जानें अपनी राशि का भविष्य

MP: Top 10

MP: 1. MP में बढ़ी ठंड, 20 शहरों में पारा 15 डिग्री…

CG: Top 10

CG: 1. छत्तीसगढ़ में 5 दिन मौसम रहेगा ड्राई, धीरे-धीरे बढ़ेगी ठंड…

MP: Top 10

MP: 1. MP में बढ़ी ठंड, 20 शहरों में पारा 15 डिग्री…

Chanakya Neeti: 5 बातें जो हर बिजनेसमैन को बना सकती हैं सफल, कारोबार में इन गलतियों से बचना जरूरी

Chanakya Neeti: आचार्य चाणक्य को भारतीय इतिहास के महान कूटनीतिज्ञ, अर्थशास्त्री और…

MP Cleanliness Survey : स्वच्छता में लीडर मध्यप्रदेश, बढ़ेगा पर्यटन, रोजगार, निवेश

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तवMP Cleanliness Survey : भोपाल, स्वच्छता के क्षेत्र में मध्यप्रदेश…

Chhattisgarh Politics : मिशन 2028 की सियासी बिसात, आदिवासी सम्मान, धान पर आर-पार

रिपोर्ट- हिमांशु पटेल Chhattisgarh Politics : रायपुर, छत्तीसगढ़ में मिशन 2028 की…

Jammu Kashmir के किश्तवाड़ में दो SPO के शव मिले, शरीर पर गोलियों के निशान; सर्विस हथियार भी गायब

Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले से दो पुलिसकर्मियों के लापता होने…