,

सीएम सोरेन ने पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख के दिवंगत पिता को दी श्रद्धांजलि

- Advertisement -
Ad imageAd image
CM Soren paid tribute to the late father of former minister Badal Patralekh

विधायक कल्पना सोरेन भी रहीं साथ

स्थान: कुशमाहा, देवघर
दिनांक: 11 अप्रैल 2025

झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन आज देवघर जिले के कुशमाहा गांव पहुंचे, जहां उन्होंने पूर्व मंत्री श्री बादल पत्रलेख के दिवंगत पिता स्वर्गीय हरिशंकर पत्रलेख को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री के साथ उनकी धर्मपत्नी एवं विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन भी उपस्थित रहीं।

मुख्यमंत्री ने स्व० हरिशंकर पत्रलेख की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और दुख की इस घड़ी में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की कामना की।

विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन ने भी स्व० हरिशंकर पत्रलेख को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी।

मुख्यमंत्री और विधायक की इस उपस्थिति ने न केवल पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख के परिवार को संबल प्रदान किया, बल्कि यह भी दर्शाया कि राज्य सरकार अपने सहयोगियों और जनता के सुख-दुख में सदैव साथ खड़ी है।

12 अप्रैल 2025 का राशिफल: जानें अपनी राशि का भविष्य

Fake Doctors in Uttar Pradesh: यूपी में 41 फर्जी डॉक्टरों का खुलासा, पुलिस कार्रवाई की तैयारी

Fake Doctors in Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश में आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा

Vaibhav Suryavanshi ने बल्ले से किया निराश, गेंद से मचाया तहलका, 4 गेंद में झटके 2 विकेट

Vaibhav Suryavanshi: दिलीप ट्रॉफी 2026 में वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा।

Basuhara Water Crisis: शंभूगंज के बसुहारा गांव में पेयजल संकट गहराया, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Basuhara Water Crisis जिले के शंभूगंज प्रखंड अंतर्गत झखरा पंचायत के बसुहारा

Anganwadi Supervisor Death: ट्रेन की चपेट में आने से आंगनबाड़ी सुपरवाइजर की मौत, निरीक्षण के लिए जा रही थीं केंद्र

रिपोर्टर : सुभम कुमार Anganwadi Supervisor Death फतुहा-इस्लामपुर रेलखंड पर डियांवा हॉल्ट