,

मिर्जापुर: कछवां थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े फायरिंग

- Advertisement -
Ad imageAd image
Mirzapur: Firing in broad daylight in Kachhwa police station area

समोसा खा रहे युवक को बदमाशों ने मारी गोली

मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश
कछवां थाना क्षेत्र में इन दिनों अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वे दिनदहाड़े वारदातों को अंजाम देने से भी नहीं चूक रहे। ताजा मामला शुक्रवार सुबह का है, जब खैरा गांव निवासी मनीष कुमार पांडेय पर चौराहे पर समोसा खाते वक्त जानलेवा हमला कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, मनीष कुमार पांडेय शुक्रवार की सुबह खैरा चौकी अंतर्गत स्थित चौराहे पर समोसा खाने गया था। तभी दो बाइकों पर सवार चार अज्ञात बदमाश वहां पहुंचे और मनीष पर अवैध असलहों से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। अचानक हुई इस गोलीबारी से चौराहे पर अफरा-तफरी मच गई।

गोली लगने से मनीष गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उसे कछवां स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों की मानें तो मनीष के हाथ और पैर में कुल 21 छर्रे लगे हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। हालांकि अब तक हमलावरों की पहचान नहीं हो सकी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कछवां थाना क्षेत्र में आए दिन हो रही घटनाओं से लोगों में डर का माहौल है और पुलिस का अपराधियों पर कोई लगाम नहीं दिख रहा। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से जल्द से जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

Fake Doctors in Uttar Pradesh: यूपी में 41 फर्जी डॉक्टरों का खुलासा, पुलिस कार्रवाई की तैयारी

Fake Doctors in Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश में आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा

Vaibhav Suryavanshi ने बल्ले से किया निराश, गेंद से मचाया तहलका, 4 गेंद में झटके 2 विकेट

Vaibhav Suryavanshi: दिलीप ट्रॉफी 2026 में वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा।

Basuhara Water Crisis: शंभूगंज के बसुहारा गांव में पेयजल संकट गहराया, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Basuhara Water Crisis जिले के शंभूगंज प्रखंड अंतर्गत झखरा पंचायत के बसुहारा

Anganwadi Supervisor Death: ट्रेन की चपेट में आने से आंगनबाड़ी सुपरवाइजर की मौत, निरीक्षण के लिए जा रही थीं केंद्र

रिपोर्टर : सुभम कुमार Anganwadi Supervisor Death फतुहा-इस्लामपुर रेलखंड पर डियांवा हॉल्ट