फतेहपुर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Encounter between police and miscreants in Fatehpur

तिहरे हत्याकांड के दो आरोपी घायल होकर गिरफ्तार

फतेहपुर – जिले में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ ने सनसनी फैला दी है। यह मुठभेड़ खागा कोतवाली क्षेत्र के बदलुवापुर मोड़ के पास हुई, जहां तिहरे हत्याकांड में शामिल दो आरोपियों के पैर में गोली लगने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। घायल आरोपियों को तत्काल इलाज के लिए नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया है।

पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त स्कॉर्पियो गाड़ी और असलहा बरामद किया है।

गौरतलब है कि एक दिन पूर्व हथगांव थाना क्षेत्र के अखरी गांव में किसान नेता पप्पू सिंह, उनके बेटे अभय सिंह और भाई रिंकू सिंह की दिनदहाड़े गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस वारदात ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी थी।

हत्या का आरोप गांव के ही पूर्व प्रधान मुन्नू सिंह और उसके बेटों व साथियों पर लगा है। पुलिस ने मामले में तेजी दिखाते हुए अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो आरोपी अभी भी फरार हैं। इस तिहरे हत्याकांड को लेकर पुलिस ने कुल छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस की सक्रियता और त्वरित कार्रवाई से लोगों में कुछ हद तक भरोसा लौटता नजर आ रहा है।

आज का राशिफल: 10 अप्रैल 2025 – किस राशि वालों का चमकेगा भाग्य?

Chhattisgarh Cooperative Week: छत्तीसगढ़ में 29 जून से मनाया जाएगा सहकारिता सप्ताह

Chhattisgarh Cooperative Week: 2573 पैक्स समितियों के जरिए गांव-गांव तक पहुंचेगा सहकारिता

Chhattisgarh Paddy Procurement: धान खरीदी के बाद बदली तस्वीर, समय पर उठाव से बचा करोड़ों का अनाज

Chhattisgarh Paddy Procurement: समय पर उठाव से धान संग्रहण केंद्रों में नहीं

Ireland vs India T20 : आयरलैंड ने रचा इतिहास, पहली बार टी20 में भारत को 34 रन से हराया

Ireland vs India T20 : बेलफास्ट में खेले गए पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय