सऊदी अरब: 14 देशों के वीजा पर लगाई अस्थायी रोक, भारत को भी सूची में डाला

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Saudi Arabia: Temporary ban on visas of 14 countries

BY: Vijay Nandan

रियाद: सऊदी अरब सरकार ने हज से पहले एक बड़ा फैसला लेते हुए भारत सहित 14 देशों के यात्रियों के लिए कुछ वीजा श्रेणियों पर अस्थायी रोक लगा दी है। जिन वीजा पर फिलहाल रोक लगाई गई है, उनमें उमराह वीजा, बिजनेस ट्रैवल वीजा और पारिवारिक यात्रा वीजा शामिल हैं। यह प्रतिबंध जून के मध्य तक लागू रहेगा, जब हज यात्रा संपन्न होती है।

चौंकाने वाली बात यह है कि भारत का नाम भी उन देशों की सूची में शामिल किया गया है, जिसमें पाकिस्तान और बांग्लादेश जैसे देश भी हैं। माना जा रहा है कि यह फैसला सऊदी सरकार द्वारा तीर्थयात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है।

क्यों लिया गया ये फैसला?

यह प्रतिबंध 2024 में हज यात्रा के दौरान हुई एक गंभीर त्रासदी के बाद लगाया गया है, जब तीव्र गर्मी और भीड़ की वजह से 1000 से अधिक लोगों की जान चली गई थी। मृतकों में बड़ी संख्या ऐसे लोगों की थी जो बिना पंजीकरण के हज करने पहुंचे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वे उमराह या अन्य प्रकार के वीजा पर सऊदी अरब में दाखिल हुए थे और फिर अवैध रूप से हज यात्रा में शामिल हो गए थे।

सख्ती से लागू होंगे नए नियम

सऊदी सरकार इस बार यह सुनिश्चित करना चाहती है कि केवल वे ही तीर्थयात्री हज में हिस्सा लें जो विधिवत रूप से पंजीकृत हों। इसी को ध्यान में रखते हुए वीजा जारी करने की प्रक्रिया को फिलहाल के लिए रोक दिया गया है। जानकारी के अनुसार, उमराह वीजा केवल 13 अप्रैल तक ही जारी किए जाएंगे और इसके बाद हज समाप्त होने तक नई वीजा सेवाएं बंद रहेंगी।

किन देशों पर लगा है प्रतिबंध?

सऊदी अरब की ओर से वीजा प्रतिबंध जिन देशों पर लागू किया गया है, उनमें शामिल हैं:

  1. अल्जीरिया
  2. बांग्लादेश
  3. मिस्र
  4. इथियोपिया
  5. भारत
  6. इंडोनेशिया
  7. इराक
  8. जॉर्डन
  9. नाइजीरिया
  10. पाकिस्तान
  11. सूडान
  12. ट्यूनीशिया
  13. यमन

सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान (MBS) ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इन नियमों को सख्ती से लागू किया जाए ताकि हज यात्रा पूरी तरह सुरक्षित और सुव्यवस्थित रहे।

Godda: ढोलिया नदी में मिला 10 वर्षीय बच्ची का शव, रविवार से लापता थी मासूम मोनिका

Godda गोड्डा जिले के मेहरमा थाना अंतर्गत जोगियाचक क्षेत्र में सोमवार को

Chhindwara : निजी स्कूल की मनमानी का शिकार हो रहे मासूम, अंडर कंस्ट्रक्शन भवन में लग रही क्लास

Report: Rakesh Chandwansi Chhindwara सिंगोड़ी जनपद शिक्षा केंद्र अमरवाड़ा के अंतर्गत आने

Raipur Municipal Budget: रायपुर नगर निगम बजट सत्र, महापौर मीनल चौबे पेश करेंगी बजट

Raipur Municipal Budget: Raipur नगर निगम की सामान्य सभा में प्रश्नकाल समाप्त

Omkareshwar आध्यात्मिक यात्रा: प्रसिद्ध भजन गायिका जया किशोरी ने किए बाबा ओंकारेश्वर के दर्शन

Report: Lalit Omkareshwar ओंकारेश्वर: विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक वक्ता और भजन गायिका जया

gold-silver-price : 18 साल की सबसे बड़ी मासिक गिरावट, जानें आज के ताजा रेट

gold-silver-price : नई दिल्ली, हफ्ते की शुरुआत के साथ ही सोने और

Jaipur Sant Sabha: संतों का अद्भुत संगम, विश्व को दिया एकता और प्रेम का संदेश

Jaipur Sant Sabha: जयपुर में आयोजित संत संसद में देशभर की प्रतिष्ठित