,

सरगुजा: राज्यपाल रमन डेका के फॉलो वाहन की ठोकर से महिला की मौत

Surguja: Woman dies after being hit by Governor Raman Deka's follow vehicle

सरगुजा: छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमन डेका के फॉलो वाहन की ठोकर से एक 55 वर्षीय महिला की मौत हो गई है। यह हादसा कल मैनपाट के उल्टा पानी क्षेत्र में हुआ, जब राज्यपाल रमन डेका का काफिला गुजर रहा था।

सूत्रों के अनुसार, फॉलो वाहन की ठोकर से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी, जिसे तुरंत मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, इलाज के दौरान महिला की मृत्यु हो गई। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

राज्यपाल रमन डेका इस समय सरगुजा जिले के दो दिवसीय प्रवास पर थे। इस हादसे के बाद आज के कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है। जनसंपर्क विभाग ने बताया कि राज्यपाल के स्वास्थ्य संबंधित कारणों के कारण कार्यक्रम स्थगित किया गया है।

यह घटना प्रशासन और सुरक्षा तंत्र के लिए एक बड़ी चुनौती बन गई है, और इस मामले की जांच की जा रही है। राज्यपाल रमन डेका के दौरे के दौरान हुई इस घटना से क्षेत्र में गहरी संवेदनशीलता पैदा हो गई है।

Ganja Smuggling : स्लीपर बस में छिपाकर ले जा रहे थे ₹1.75 करोड़ का गांजा, पेंड्रा पुलिस ने दो तस्करों को दबोचा

रिपोर्ट-प्रयास कैवर्त  Ganja Smuggling : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, जिले में मादक पदार्थों की तस्करी…