मलिहाबाद में महिला की हत्या और लूट का मामला, सात पुलिसकर्मी निलंबित

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastava

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद क्षेत्र में महिला की हत्या और लूट के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। लखनऊ पुलिस कमिश्नर अमरेंद्र सेंगर ने 7 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। इनमें प्रभारी निरीक्षक आलमबाग, चौकी प्रभारी आलमबाग बस स्टैंड, रात्रि अधिकारी, बस स्टैंड पर तैनात दो पुलिसकर्मी, पर्व कमांडर और एक कांस्टेबल शामिल हैं। मामले की जांच के लिए चार टीमें गठित की गई हैं। हालांकि, मुख्य आरोपी अब भी फरार है।


क्या है पूरा मामला?

मंगलवार और बुधवार की रात एक महिला वाराणसी से लखनऊ पहुंची थी। उसने अपने भाई को फोन कर बताया कि वह आलमबाग बस स्टैंड पर है और जल्द ही चिनहट स्थित घर पहुंच जाएगी। लेकिन काफी देर तक घर न पहुंचने पर उसके भाई ने पुलिस को सूचना दी।

बाद में महिला का शव मलिहाबाद में एक आम के बाग में पड़ा मिला। पुलिस ने परिजनों को सूचित कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


सीसीटीवी फुटेज और ऑटो ड्राइवर की तलाश

पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में महिला आलमबाग बस स्टैंड पर बस से उतरती दिखी। बताया जा रहा है कि उसने ऑटो लेकर चिनहट जाने के लिए सवारी की थी। लेकिन महिला की लाश मलिहाबाद इलाके में मिली, जो कि आलमबाग बस स्टैंड से लगभग 30 किलोमीटर दूर है।

पुलिस को संदेह है कि ऑटो चालक और उसके किसी साथी ने इस वारदात को अंजाम दिया। घटना में शामिल ऑटो का कोई रजिस्ट्रेशन नंबर या यूनिक पहचान नहीं मिली। अब पुलिस लगातार ऑटो ड्राइवर की तलाश कर रही है और स्थानीय लोगों से पूछताछ जारी है।


पुलिस जांच जारी

पुलिस हत्या और लूट के इस मामले की गहन जांच कर रही है। अधिकारी हर एंगल से छानबीन कर रहे हैं और अपराधियों तक पहुंचने के लिए सभी सबूत खंगाले जा रहे हैं।

खुशहाली में फिनलैंड नंबर 1, पर भारत ने पकड़ी ये बड़ी छलांग…यह भी पढ़े

Awarapan 2: इमरान हाशमी की बहुप्रतीक्षित फिल्म की शूटिंग पूरी, जल्द सिनेमाघरों में होगी रिलीज

Awarapan 2: बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी की चर्चित फिल्म 'आवारापन' के सीक्वल

MP को राष्ट्रीय पुरस्कार मिलना शासन की जनता के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण : CM डॉ. यादव

MP: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार- 2026 के अंतर्गत

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. केरल पहुंचा मानसून, छत्तीसगढ़

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. भोपाल में आंधी-बारिश से

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: हिंदू पंचांग के अनुसार 5 जून 2026, शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय

Crime Control Drive: रायपुर में पुलिस का विशेष अभियान तेज, 22 संदिग्धों पर की गई वैधानिक कार्रवाई

Crime Control Drive: तेलीबांधा पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त कार्रवाई, संदिग्धों की

Ebola Surveillance: इबोला प्रभावित देशों से लौटे तीन लोगों पर स्वास्थ्य विभाग की नजर, दुर्ग में अलर्ट जारी

Ebola Surveillance: कांगो, इथियोपिया और युगांडा से लौटे यात्रियों की निगरानी, सैंपल