,

भाजपा पार्षद पर नाबालिग से छेड़छाड़ का मामला दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच

Case filed against BJP councilor for molesting a minor, police started investigation

रुद्रपुर (उधमसिंहनगर): जिले के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में भाजपा पार्षद शिवकुमार गंगवार पर नाबालिग किशोरी से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने पार्षद और उनकी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस के मुताबिक, मूल रूप से पिथौरागढ़ जिले के बेरीनाग की रहने वाली एक महिला ने शिकायत दर्ज करवाई कि वह जनपथ रोड, ट्रांजिट कैंप में किराए पर रहती है।

14 मार्च की शाम करीब 4 बजे, महिला अपने साथी किराएदार, 17 वर्षीय किशोरी के साथ होली मिलने के लिए पार्षद की पत्नी के घर गई थी।

होली मिलने के बाद जब वे वापस लौटने लगीं, तभी पार्षद शिवकुमार गंगवार वहां पहुंच गया।

महिला का आरोप है कि पार्षद ने उनके साथ अश्लील हरकतें और नाबालिग किशोरी से छेड़छाड़ की।

जब महिला ने इसका विरोध किया, तो पार्षद और उसकी पत्नी ने गाली-गलौज करते हुए उसका मोबाइल छीन लिया और मारपीट की।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

महिला ने इस घटना की शिकायत ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने पार्षद शिवकुमार गंगवार और उनकी पत्नी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया।

एसपी क्राइम का बयान

एसपी क्राइम निहारिका तोमर ने बताया कि महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

Chanakya Neeti: 5 बातें जो हर बिजनेसमैन को बना सकती हैं सफल, कारोबार में इन गलतियों से बचना जरूरी

Chanakya Neeti: आचार्य चाणक्य को भारतीय इतिहास के महान कूटनीतिज्ञ, अर्थशास्त्री और…

MP Cleanliness Survey : स्वच्छता में लीडर मध्यप्रदेश, बढ़ेगा पर्यटन, रोजगार, निवेश

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तवMP Cleanliness Survey : भोपाल, स्वच्छता के क्षेत्र में मध्यप्रदेश…

Chhattisgarh Politics : मिशन 2028 की सियासी बिसात, आदिवासी सम्मान, धान पर आर-पार

रिपोर्ट- हिमांशु पटेल Chhattisgarh Politics : रायपुर, छत्तीसगढ़ में मिशन 2028 की…

Jammu Kashmir के किश्तवाड़ में दो SPO के शव मिले, शरीर पर गोलियों के निशान; सर्विस हथियार भी गायब

Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले से दो पुलिसकर्मियों के लापता होने…

CG: Top 10

CG: 1. कारोबारी दीपक टंडन ने BJP नेत्री से भी ऐंठे पैसे,…

MP: Top 10

MP: 1. भोपाल नगर निगम से कांग्रेस पार्षद ने मांगा ₹169.8 करोड़…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: गुरुवार का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें…