मध्यप्रदेश की ऐतिहासिक धरोहरों को यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में मिली जगह: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जताई खुशी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: AAKASH SEN

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की ऐतिहासिक धरोहरों को यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल किए जाने पर हर्ष व्यक्त किया है। उन्होंने इसे मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

यूनेस्को ने चार ऐतिहासिक स्थलों को सीरियल नॉमिनेशन के तहत टेंटेटिव सूची में शामिल किया है। इसमें शामिल धरोहरें हैं:
मौर्यकालीन सम्राट अशोक के शिलालेख
चौंसठ योगिनी मंदिर
उत्तर भारत के गुप्तकालीन मंदिर
बुंदेला शासकों के किले और महल

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह उपलब्धि प्रमाणित करती है कि मध्यप्रदेश अपनी समृद्ध विरासत और ऐतिहासिक महत्व के कारण देश में एक विशिष्ट स्थान रखता है।

यूनेस्को की सूची में मध्यप्रदेश की धरोहरें

मध्यप्रदेश में अब तक यूनेस्को द्वारा मान्यता प्राप्त 18 धरोहर स्थल हैं। इनमें से 3 स्थायी और 15 टेंटेटिव सूची में हैं।

स्थायी सूची में शामिल धरोहरें:

  • खजुराहो के मंदिर समूह
  • भीमबेटका की गुफाएँ
  • सांची का स्तूप

टेंटेटिव सूची में पहले से शामिल धरोहरें:

  • ग्वालियर किला
  • बुरहानपुर का खुनी भंडारा
  • चंबल घाटी के शैल कला स्थल
  • भोजेश्वर महादेव मंदिर (भोजपुर)
  • रामनगर (मंडला) के गोंड स्मारक
  • धमनार का ऐतिहासिक स्थल
  • मांडू के ऐतिहासिक स्मारक
  • ओरछा का ऐतिहासिक समूह
  • भेड़ाघाट-लमेटाघाट (नर्मदा घाटी)
  • सतपुड़ा टाइगर रिजर्व
  • चंदेरी का ऐतिहासिक महत्व

इन ऐतिहासिक धरोहरों का महत्व

मौर्यकालीन अशोक के शिलालेख
ये भारत के सबसे प्राचीन लिखित अभिलेख हैं, जो बौद्ध धर्म, शासन और नैतिकता पर सम्राट अशोक द्वारा अंकित संदेशों को दर्शाते हैं। मध्यप्रदेश में साँची, जबलपुर (रूपनाथ), दतिया (गुज्जरा) और सीहोर (पानगुरारिया) के शिलालेख इस सूची में शामिल किए गए हैं।

चौंसठ योगिनी मंदिर
9वीं से 12वीं शताब्दी के दौरान निर्मित चौंसठ योगिनी मंदिर तांत्रिक परंपराओं का प्रतीक हैं। इन गोलाकार संरचनाओं की वास्तुकला अद्वितीय मानी जाती है। मध्यप्रदेश के खजुराहो, मितावली (मुरैना), जबलपुर, बदोह (जबलपुर), हिंगलाजगढ़ (मंदसौर), शहडोल और नरेसर (मुरैना) के मंदिर इस सूची में शामिल हुए हैं।

गुप्तकालीन मंदिर
गुप्तकालीन मंदिरों को भारतीय मंदिर वास्तुकला का स्वर्ण युग माना जाता है। इनकी शिखर शैली और उत्कृष्ट नक्काशी दर्शनीय है। इस सूची में सांची, उदयगिरि (विदिशा), नचना (पन्ना), तिगवा (कटनी), भूमरा (सतना), सकोर (दमोह), देवरी (सागर) और पवाया (ग्वालियर) के मंदिर शामिल किए गए हैं।

बुंदेला काल के किले और महल
बुंदेला शासकों की कला, सैन्य कौशल और स्थापत्य शैली का उत्कृष्ट उदाहरण ये किले और महल हैं। इस सूची में गढ़कुंडार किला, राजा महल, जहाँगीर महल, दतिया महल और धुबेला महल शामिल किए गए हैं।

मुख्यमंत्री का संदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस उपलब्धि पर एमपी टूरिज्म बोर्ड, संस्कृति विभाग, पुरातत्वविदों और प्रदेशवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि मध्यप्रदेश को विश्व पर्यटन मानचित्र पर एक नए स्तर तक पहुँचाने में सहायक होगी। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपनी धरोहरों के संरक्षण और संवर्धन के लिए मिलकर प्रयास करने का आह्वान किया।

खेल मंत्रालय ने हटाया WFI पर लगा निलंबन, बृजभूषण शरण सिंह ने दी प्रतिक्रिया…यह भी पढ़े

बुधवार का राशिफल 12 मार्च 2025: इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत, जानें अपना भविष्य

Vintage Songs : 60 के दशक के ये 10 सदाबहार गाने आज भी लोगों की जुबान पर हैं

Vintage Songs : 1960 का दशक हिंदी फिल्म संगीत का स्वर्णिम दौर

IMA Parade: देहरादून IMA की पासिंग आउट परेड में 515 कैडेट्स ने दिखाया दमखम

IMA Parade: देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) में आयोजित पासिंग आउट

Naxal Operation: गरियाबंद में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता, जंगल से नक्सलियों का संदिग्ध डम्प बरामद

Naxal Operation: गरियाबंद जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों

IND- AFG पहला वनडे आज, नहीं खेलेंगे विराट-हार्दिक, जानें कब-कहां देखें लाइव मुकाबला

IND- AFG: भारतीय क्रिकेट टीम आज से अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज

Dolomite Mining: सक्ती में डोलोमाइट खदान की जनसुनवाई का विरोध, ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Dolomite Mining: सक्ती जिले के ग्राम पंचायत झालरौदा में प्रस्तावित डोलोमाइट खदान

Forest Encroachment: मुंगेली में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 90 हेक्टेयर वन भूमि अतिक्रमण मुक्त

Forest Encroachment: मुंगेली जिले के वन परिक्षेत्र खुड़िया अंतर्गत चचेड़ी परिसर में

भारतीय जहाजों पर हमले को लेकर Trump का बड़ा दावा, कहा- ईरान ने ड्रोन से किया था हमला

Trump: गल्फ ऑफ ओमान और होर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास भारतीय जहाजों को

France और स्लोवाकिया दौरे पर रवाना होंगे पीएम मोदी, रक्षा सहयोग और पनडुब्बी सौदों पर रहेगी नजर

France: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार से शुरू होने वाले अपने फ्रांस दौरे

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. सक्ती में सीलपैक शराब

MP: Top 10

MP: जानें आज की बड़ी खबरें.. 1. संघर्ष से टीम इंडिया तक: