यमुना किनारे मिला 8 दिन से लापता सब-इंस्पेक्टर का शव, इलाके में हड़कंप

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
The body of a sub-inspector missing for 8 days was found on the banks of Yamuna, panic in the area

जालौन। जिले के कालपी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रायढ़ दिवारा के पास यमुना नदी किनारे एक सब-इंस्पेक्टर का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान आगरा कमिश्नरेट में तैनात सब-इंस्पेक्टर जितेंद्र दोहरे के रूप में हुई, जो पिछले 8 दिनों से लापता थे।

शव को जंगली जानवरों ने किया क्षत-विक्षत

रविवार सुबह ग्रामीणों ने नदी किनारे एक शव देखा, जिसकी हालत बेहद खराब थी। शव को जंगली जानवरों ने बुरी तरह क्षत-विक्षत कर दिया था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। मृतक के पास मिले आईडी कार्ड, पैन कार्ड और आधार कार्ड से उसकी पहचान जितेंद्र दोहरे के रूप में हुई।

छुट्टी पर घर आए थे, फिर हो गए लापता

जानकारी के अनुसार, जितेंद्र दोहरे आगरा कमिश्नरेट में तैनात थे और 28 फरवरी को छुट्टी लेकर अपने घर उरई आए थे। उन्होंने घरवालों से दोस्तों से मिलने की बात कहकर बाहर जाने की अनुमति ली, लेकिन फिर वापस नहीं लौटे। परिजनों ने उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी।

पुलिस कर रही जांच

शव मिलने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह हत्या है या किसी और कारण से मौत हुई है। घटनास्थल और मृतक के मोबाइल डेटा की जांच की जा रही है।

परिवार में शोक की लहर

जितेंद्र दोहरे की मौत की खबर से उनके परिवार में कोहराम मच गया है। उनके परिजन और करीबी सदमे में हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा।

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. राजस्थान की गर्म हवाओं

Ai Job Cuts : AI के बढ़ते प्रभाव से टेक सेक्टर में छंटनी तेज, हजारों नौकरियां खतरे में

Ai Job Cuts : टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का असर

Chardham Yatra में गंगोत्री-यमुनोत्री में गंदगी पर सख्ती, 100 बोरे कपड़े हटाए गए, श्रद्धालुओं से स्वच्छता की अपील

रिपोर्टर: विनीत कंसवाल, उत्तरकाशी Chardham Yatra: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा शुरू होते

CommodityNews : सोने-चांदी की कीमतों में नरमी, वैश्विक संकेतों से बाजार पर दबाव

मुंबई: घरेलू वायदा बाजार और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शुक्रवार को सोना और

Kartik Aaryan की नई फिल्म ‘कैप्टन इंडिया’ 2027 में होगी रिलीज, पहला लुक आया सामने

Kartik Aaryan की नई फिल्म ‘कैप्टन इंडिया’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने

Pawan Khera को बड़ा झटका, गुवाहाटी हाईकोर्ट ने अंतरिम जमानत याचिका की खारिज

Pawan Khera को गुवाहाटी हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने

Korea Forest Smuggling: कोरिया में अवैध साल लकड़ी तस्करी पर कार्रवाई, मारुति वैन से चिरान बरामद

Korea Forest Smuggling: कोरिया से रिपोर्टर चन्द्रकांत पारगीर के अनुसार, Korea Forest

CG: Top 10

CG: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. SI पर रेप और

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. राजस्थान की गर्म हवाओं

Heat Wave Alert : छत्तीसगढ़ में बढ़ी भीषण गर्मी, तापमान 43°C पार, लू का अलर्ट जारी

Heat Wave Alert : रायपुर समेत मध्य छत्तीसगढ़ में तेज गर्म हवाओं