,

सीआरपीएफ जवानों ने किया नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया आयोजन

CRPF soldiers organized free health camp

शुक्रवार दिनांक28/02/2025 को कमाण्डेन्ट 170 बटालियन केरिपुबल के द्वारा छत्तीसगढ राज्य जिला बीजापुर के अति माओवाद प्रभावित क्षेत्र कोंडापल्ली गाँव में नागरिक अभियान कार्यक्रम एवं निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। नागरिक अभियान कार्यक्रम में गाँव कोंडापल्ली के अंतर्गत 300 से अधिक अदिवासी युवाओं, युवतियों, पुरुषों, महिलाओं व बच्चों ने लाभ उठाया।इस कार्यक्रम में राकेश अग्रवाल पुलिस महानिरीक्षक छत्तीसगढ सेक्टर केरिपुबल के द्वारा ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं,बच्चों की शिक्षा, रोजगार एवं स्वास्थ्य के बारें में जागरुक किया तथा सरकार के द्वारा बनाये गये नियमों का पालन करने हेतु आग्रह किया।

नागरिक अभियान कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण इलाकों के लोगों की आवश्यकताओं को मद्देनजर रखते हुए महिलाओं को साड़ी,बर्तन,कम्बल,चप्पल बच्चों को किताब कॉपी, पेन,पेन्सील,जियोमैट्रीक बॉक्स,शॉपनर,खेल सामग्री जैसे क्रिकेट किट,वॉलीबॉल किट,फुटबॉल तथा पुरुषों को तौलियों,चप्पल,सायकिल, टीव्ही, वॉटर टैंक,सोलर लालटेन,फावडा,गैती आदि सामानों का वितरण किया गया। 170 बटालियन के चिकित्सा अधिकारी डॉ० पी.इन्द्रा, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी व डॉ० एम. विष्णु वर्धन, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी द्वारा बच्चे, बुजुर्गों महिलाओं और पुरुषों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और निशुल्क दवाईयाँ भी दी गई। कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित ग्रामीणों के लिए 170 बटालियन द्वारा संतुलित भोजन की व्यवस्था की गई थी।

Morena Shepherd Murder: मुरैना में पुरानी रंजिश में चरवाहे की हत्या, 25 भैंस ले जाने का भी आरोप

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल Morena Shepherd Murder मुरैना जिले के सरायछोला थाना…

सऊदी अरब के Riyadh Airport पर फिर हमला, भारतीय समेत 13 की मौत; हूतियों की चेतावनी से बढ़ा तनाव

Riyadh Airport: सऊदी अरब की राजधानी रियाद स्थित किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट…

Trump प्रशासन को बड़ा झटका, टैक्सपेयर्स के पैसों से चल रहे टीवी विज्ञापनों पर कोर्ट ने लगाई रोक

Trump : अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन को सरकारी विज्ञापन…

दादी के निधन पर Abhijeet Dipke ने दिल्ली पुलिस पर लगाए आरोप, माता-पिता ने भी उठाए सवाल

Abhijeet Dipke: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके और दिल्ली…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. कोरबा में अस्पताल में मोबाइल…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मैच…