इसे कहते हैं..महादेव का न्याय

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

दो साल पहले महादेव यात्रा के दौरान किया कांड… यही से धरे गए आरोपी

छिंदवाड़ा: दो साल पहले 13 फरवरी 2023 को महादेव यात्रा से लौट रहे महाराष्ट्र के चंद्रपुर निवासी सूरज मेश्राम का विवाद सतघघरी के पास अज्ञात लोगों से हुआ… इन लोगों ने सूरज को जमकर पीटा और उसके पास से मोबाइल व चार हजार रुपए लेकर भाग गए। घायल सूरज अपने दोस्त गोलू के साथ घर पहुँचा और फिर इलाज के लिए नागपुर एम्स में भर्ती हुआ, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामला छिंदवाड़ा पुलिस तक पहुँचा और उन लोगों की तलाश शुरू की गई, जिन्होंने सूरज को घायल किया था। सूरज के मोबाइल को छिंदवाड़ा पुलिस की साइबर टीम ने ट्रेक करना शुरू किया और घटना के दो साल बाद अब 2025 के महादेव मेले में सूरज के साथ मारपीट करने वाले पुलिस के हाथ लगे। मेला स्थल से पुलिस टीम ने सुभाष पवार, उमेश पवार, सुलेचना पवार, प्रिया पवार को हिरासत में लिया, जो फिर से मेले में आए थे।इन लोगों ने स्वीकार किया कि सूरज के साथ उन्होंने ही मारपीट की थी और पैसे व मोबाइल छीन लिए थे। इसे पुलिस की मेहनत के साथ महादेव का न्याय भी माना जा सकता है कि चौरागढ़ महादेव की जिस यात्रा के बीच आरोपियों ने अधर्म किया, उसकी सजा के लिए सभी वहीं से पकड़े गए। आरोपियों को पकड़ने के लिए छिंदवाड़ा एसपी अजय पांडे और एएसपी अवधेश प्रताप सिंह के कुशल मार्गदर्शन में जुन्नारदेव टीआई राकेश बघेल थाना, थाना प्रभारी माहुलझिर उप निरीक्षक रविन्द्र पवार, उप निरीक्षक मुकेश डोंगरे, प्रधान आरक्षक संदीप चौरसिया, आरक्षक निलेश पाल, अनिल उइके, योगेश रघुवंशी, संतोष धुर्वे, पूर्णिमा वर्मा, सायबर सेल प्रधान आरक्षक नितिन रघुवंशी, आरक्षक आदित्य रघुवंशी की सराहनीय भूमिका रही है ।
इस खबर से यह शिक्षा मिलती है कि कोई भी अपराध करने से पहले डरिए…क्योंकि ईश्वर के साथ छिंदवाड़ा पुलिस की साइबर टीम भी आपको देख रही है…

लालू यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव के खिलाफ IRCTC घोटाले में सुनवाई 6 दिनों तक जारी..यह भी पढ़े

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: गुरुवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास और शुभ फल

Smart Hospital Award : एनएमडीसी परियोजना चिकित्सालय को मिला “स्मार्ट हॉस्पिटल ऑफ द ईयर” पुरस्कार

Smart Hospital Award : किरंदुल परियोजना चिकित्सालय को राष्ट्रीय स्तर पर मिली

Illegal Liquor : मुंगेली में अवैध शराब कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 9 आरोपी गिरफ्तार

Illegal Liquor : थाना जरहागांव पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई

Bhopal: जो कहा-वो किया, सीएम डॉ. मोहन के काफिले में गिनी-चुनी गाड़ियां, देखें वायरल Video

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की

Giridih में साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, जंगल से 6 आरोपी गिरफ्तार

Report by: Vivek Gupta Giridih जिले में साइबर अपराध के खिलाफ चलाए