,

पुणे बस डिपो दुष्कर्म मामला: आरोपी पर एक लाख का इनाम, सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के आदेश

- Advertisement -
Ad imageAd image

पुणे: स्वारगेट बस डिपो में एक महिला के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में आरोपी दत्तात्रेय रामदास गाड़े पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है। इस घटना के मद्देनजर राज्य परिवहन विभाग ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के लिए महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। यह बैठक मंत्रालय में दोपहर 12 बजे आयोजित की जाएगी, जिसमें राज्य के सभी बस डिपो की सुरक्षा पर चर्चा होगी।

परिवहन विभाग ने मांगी रिपोर्ट

बैठक के दौरान, पुणे परिवहन विभाग के प्रमुख को सात दिनों के भीतर स्वारगेट बस डिपो में हुई इस घटना की पूरी रिपोर्ट प्रस्तुत करने का आदेश दिया जा सकता है।

क्या है पूरा मामला?

मंगलवार सुबह, पुणे के स्वारगेट बस डिपो में खड़ी एक बस में 26 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म की घटना हुई। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी दत्तात्रेय गाड़े (36) पर पहले से ही चोरी और चेन स्नैचिंग के कई मामले दर्ज हैं।

पीड़िता के अनुसार, वह सुबह करीब 5:45 बजे फलटण जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी। तभी आरोपी ने ‘दीदी’ कहकर उससे बात की और कहा कि सतारा के लिए बस दूसरे स्टैंड पर है। इसके बाद, वह महिला को एक खाली ‘शिव शाही’ एसी बस में ले गया। चूंकि बस के अंदर लाइट बंद थी, महिला पहले अंदर जाने से झिझकी, लेकिन आरोपी ने उसे विश्वास दिलाया कि यह सही बस है। जैसे ही वह बस में चढ़ी, आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और फरार हो गया।

सीसीटीवी फुटेज से हुई आरोपी की पहचान

पुलिस ने बस डिपो के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिससे आरोपी की पहचान हुई। डीसीपी स्मार्तना पाटिल के अनुसार, सीसीटीवी में महिला आरोपी के साथ बस की ओर जाती हुई दिख रही है। हालांकि, घटना के तुरंत बाद पीड़िता ने पुलिस से संपर्क नहीं किया, बल्कि फलटण जाने वाली बस में बैठ गई। रास्ते में उसने अपने दोस्त को फोन कर घटना के बारे में बताया, जिसके कहने पर वह थाने पहुंची और शिकायत दर्ज करवाई।

आरोपी की तलाश में पुलिस की आठ टीमें

पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए आठ विशेष टीमें बनाई हैं। इसके अलावा, खोजी कुत्तों की सहायता भी ली जा रही है। डीसीपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले से ही शिरुर और शिकारपुर थानों में मामले दर्ज हैं।

सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव के आदेश

इस घटना के बाद, महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने स्वारगेट बस डिपो में तैनात सभी 23 सुरक्षा गार्ड को हटाने का निर्देश दिया है। उन्होंने एमएसआरटीसी के प्रबंध निदेशक विवेक भीमनवार को घटना की विभागीय जांच कर सात दिनों के भीतर रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया है। यदि किसी अधिकारी की लापरवाही सामने आती है, तो डिपो प्रबंधक और बस अड्डा प्रभारी को निलंबित किया जाएगा।

महिला यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए गुरुवार को मुंबई में एमएसआरटीसी के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक होगी, जिसमें ठोस निर्णय लिए जाने की संभावना है।

कतर का पैसा, पंजाब का खेल: क्या है इस 8 करोड़ की कहानी का मेल?..यह भी पढ़े

Kotwar Strike Khairagarh : कोटवार नियुक्ति में नियमों की अनदेखी का आरोप, अनिश्चितकालीन हड़ताल पर कोटवार

संवाददाता:- खिलेश वर्मा Kotwar Strike Khairagarh : खैरागढ़ जिले में कोटवार नियुक्ति

Mitchell Starc का मैके टेस्ट में कहर, 22 गेंदों में खोला पंजा; डेल स्टेन को पीछे छोड़ रचा बड़ा रिकॉर्ड

Mitchell Starc: बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला

बेटी आयरा और बेटे यथर्व संग Radhika Pandit ने की पूजा, वीडियो कॉल से जुड़े यश

Radhika Pandit : कन्नड़ अभिनेत्री राधिका पंडित ने बेंगलुरु स्थित अपने घर

Canada के गुरुद्वारे में अरदास के दौरान चाकूबाजी, 2 लोग गंभीर घायल

Canada: कनाडा के अल्बर्टा प्रांत के एडमोंटन में एक गुरुद्वारे के भीतर

Alaska में लैंडिंग के दौरान विमान क्रैश, 8 लोगों की मौत; घने कोहरे के बीच हुआ हादसा

Alaska: अमेरिका के अलास्का में एक सैन्य एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान

Siliguri Corridor की सुरक्षा होगी और मजबूत, अमित शाह ने बताया खास प्लान

Siliguri Corridor: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी