,

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गोरखपुर रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए अहम दिशा-निर्देश

Railway Minister Ashwini Vaishnav inspected Gorakhpur Railway Station, gave important guidelines to officials

गोरखपुर: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव आज गोरखपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां उन्होंने स्टेशन के मॉडल और अन्य तैयारियों का निरीक्षण किया। इस दौरान वे विशेष लाउंज में अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं। बैठक में रेलवे जीएम (जनरल मैनेजर) और सीपीआरओ (चीफ पब्लिक रिलेशन ऑफिसर) समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित हैं।

रेल मंत्री ने स्टेशन के विकास कार्यों का जायजा लेते हुए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने यात्रियों की सुविधाओं, रेलवे के बुनियादी ढांचे और आधुनिकीकरण से जुड़े विषयों पर चर्चा की। गोरखपुर रेलवे स्टेशन को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक सुधारों पर भी विचार किया गया।

रेलवे प्रशासन ने इस दौरे को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा इससे गोरखपुर स्टेशन को एक आधुनिक और यात्रियों के लिए अधिक सुविधाजनक स्टेशन बनाने में मदद मिलेगी।