लखीमपुर खीरी: वन विभाग द्वारा लगाए पिंजड़े में कैद हुआ तेंदुआ

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Leopard captured in cage installed by forest department

लखीमपुर के मझरा फार्म जंगल में वन विभाग द्वारा लगाए पिंजडे़ में एक तेंदुआ कैद हो गया। तेंदुए को देखने के लिए आसपास के तमाम लोग वहां जमा हो गये। सूचना पर वन कर्मी भी मौके पर पहुंचे गए। बताते हैं कि वन विभाग द्वारा करीब एक माह से तेंदुए को पकड़़ने का प्रयास किया जा रहा था। बुधवार को आखिरकार वन विभाग को सफलता प्राप्त हुई। वहीं तेंदुए के पकड़े़ जाने से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।


जानकारी के अनुसार वर्तमान में दक्षिण खीरी की वन रेंज शारदा नगर के मझरा फार्म जंगल और उसके आसपास के क्षेत्र में तेंदुए की चहलकदमी देखी जा रही थी। जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ था। ग्रामीण अपने खेतों में जाने से डर रहे थे। जिसको लेकर वन विभाग द्वारा तेंदुए को पकड़़ने के लिए मझरा फार्म जंगल में पिंजड़ा लगाकर उसमें बकरी बांधी गई थी। बताते हैं कि बीती रात शिकार के लालच में तेंदुआ पिंजड़े़ में कैद हो गया। सुबह इसकी जानकारी होने पर वन कर्मी मौके पर पहुंचे गए। उधर तेंदुआ पकड़े़ जाने की खबर आसपास के इलाके में आग की तरह फैल गई। मौके पर तमाम लोग जमा हो गए। जिसके बाद मौके पर पहुची वन विभाग टीम ने पिंजड़े को कब्जे में लिया। बता दें कि इससे कुछ माह पूर्व भी इसी इलाके में एक तेंदुआ वन विभाग द्वारा लगाए पिंजड़े में कैद हो चुका है। फिलहाल तेंदुए के पिंजड़े में कैद होने के बाद से ग्रामीणों में राहत है।

शीर्ष 10: छिपा सच: बीबीसी पर जुर्माना, मणिपुर में खामोशी का राज

2011 से 2025 तक: भारत की ऑस्ट्रेलिया पर लंबे समय बाद नॉकआउट जीत

16 मार्च 2025 का राशिफल: किस राशि के लिए आज का दिन लाएगा प्यार और सुख?

Murder Investigation: नियामतपुर से लापता अधेड़ का शव बरामद, जमीन विवाद में हत्या की आशंका

Murder Investigation: भागलपुर जिले के नाथनगर चौकी नियामतपुर क्षेत्र से लापता एक

District Hospital : कांकेर जिला अस्पताल में ट्रॉमा यूनिट का निरीक्षण, 10 दिन में शुरू होगी MRI मशीन

रिपोर्ट: प्रशांत जोशी District Hospital : नवनिर्मित ट्रॉमा यूनिट का निरीक्षण, कमियों

Bhagalpur : 22 साल से फरार रेप का आरोपी पुलिस की रडार पर; महाराष्ट्र पुलिस ने शाहपुर में की छापेमारी

रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा Bhagalpur महाराष्ट्र के नागपुर से आई पुलिस टीम

Haldwani: पिज़्ज़ा आउटलेट्स पर खाद्य विभाग की रेड, सैंपलिंग से मचा हड़कंप

Report by: Deepak Adhikari Haldwani: हल्द्वानी में खाद्य सुरक्षा विभाग ने गर्मी

Sachin Tendulkar : दंतेवाड़ा में खेल क्रांति की शुरुआत, सचिन तेंदुलकर के दौरे से बढ़ा उत्साह

Sachin Tendulkar : छिंदनार में ऐतिहासिक दौरा, खेल सुविधाओं का होगा विस्तार