,

सदन की कार्रवाई स्थगित, डिपोर्टेशन के मुद्दे पर विपक्ष का हंगामा, हथकड़ी के साथ सदन के बाहर नारेबाज़ी

House proceedings adjourned, opposition on deportation issue, MPs came out wearing handcuffs...

डोनाल्ड ट्रंप के सरकार में आने के बाद से कयास लगाए जा रहे थे कि, डिपोर्टेशन (बाहर निकालना) किया जाएगा। ट्रंप के सरकार में आने के बाद इसकी प्रक्रिया शुरु हो चुकी है। बजट सत्र के पांचवें दिन अमेरिका से भारतीयों के डिपोर्टेशन मुद्दे पर संसद में हंगामा हुआ। सुबह 11 बजे कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने इस मुद्दे पर चर्चा की मांग की। विपक्षी सांसदों ने ‘सरकार शर्म करो’ के नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया।

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने सदन में कहा कि- आपकी चिंता के बारे में सरकार को मालूम है। ये विदेश नीति का मुद्दा है। लोकसभा की कार्यवाही पहले 12 बजे फिर दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

लोकसभा में कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने अमेरिका से भारतीय नागरिकों के डिपोर्टेशन (बाहर निकालने) पर चर्चा के लिए स्थगन नोटिस दिया था। टैगोर ने कहा कि, 100 से ज्यादा भारतीयों को अमेरिका से बाहर निकालने पर पूरा देश हैरान है। यह मानवाधिकारों का उल्लंघन है। सरकार इस पर चुप क्यों है। भारत ने इस अमानवीय व्यवहार की निंदा क्यों नहीं की।

उधर विपक्ष के सांसदों ने सदन के बाहर हथकड़ी पहनकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल हाथों में हथकड़ी पहने दिखे। इसके अलावा प्रदर्शन में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, शशि थरूर समेत कई सांसद शामिल हुए।

महाकुंभ के पानी में क्या छुपा है ?

2011 से 2025 तक: भारत की ऑस्ट्रेलिया पर लंबे समय बाद नॉकआउट जीत

16 मार्च 2025 का राशिफल: किस राशि के लिए आज का दिन लाएगा प्यार और सुख?

Bhopal Master Plan : भोपाल मास्टर प्लान लेगा आकार,खत्म होगा 21 साल का लंबा इंतजार

Bhopal Master Plan : व्यापारियों की दूर होगी परेशानी,रहवासियों को भी मिलेगी

Sehore Power Transformer Plant : सीहोर में 888 करोड़ की पावर ट्रांसफॉर्मर यूनिट शुरू, सीएम मोहन यादव ने किया रोल-आउट

Sehore Power Transformer Plant: भोपाल/सीहोर: मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में पावर ट्रांसफॉर्मर

Murder Case: ममेरे भाई ने सब्बल से किया हमला, 28 वर्षीय युवक की मौत; आरोपी गिरफ्तार

Murder Case गौरझामर थाना क्षेत्र के ग्राम बहेरिया में आपसी विवाद के

Banbihari Temple Khairagarh: 300 साल पुराने मंदिर को संरक्षण का इंतजार, जन्माष्टमी पर उमड़ी भीड़

Banbihari Temple Khairagarh: 300 साल पुराने मंदिर को संरक्षण का इंतजार, जन्माष्टमी

Jamtara News: जामताड़ा स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से छात्र की मौत

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara News जामताड़ा रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को एक