,

Cyber Fraud : CBI अधिकारी बनकर रिटायर्ड कर्मचारी से 13.30 लाख की ठगी, आंध्रप्रदेश से आरोपी गिरफ्तार

https://swadeshlive.com/cyber-fraud-digital-arrest-dhamtari/

by: vijay yadav

Cyber Fraud : धमतरी। साइबर ठगों ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताकर मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसाने और गिरफ्तारी का डर दिखाते हुए धमतरी जिले के एक रिटायर्ड कर्मचारी से 13 लाख 30 हजार रुपए ठग लिए। मामले में पुलिस ने जांच के बाद आंध्रप्रदेश से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से ठगी की रकम से खरीदा गया मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।

मामला मगरलोड थाना क्षेत्र का है, जहां नगर सेना से सेवानिवृत्त कर्मचारी दया राम दीवान को साइबर ठगों ने निशाना बनाया था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने फोन पर खुद को सीबीआई अधिकारी बताकर पीड़ित को मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में फंसाने की धमकी दी और गिरफ्तारी का डर दिखाया।

Cyber Fraud : सीबीआई अधिकारी बनकर फोन किया, केस में फंसाने की धमकी

घटना 21 अगस्त 2025 की बताई गई है। ग्राम छिपली निवासी दया राम दीवान के मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। फोन करने वाले ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताते हुए उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग केस में आरोपी बनाने और गिरफ्तार करने की धमकी दी।

आरोपी ने कार्रवाई से बचाने और मामला खत्म करने का झांसा देकर पीड़ित से अलग-अलग बैंक खातों में पैसे जमा कराने को कहा। गिरफ्तारी के डर से रिटायर्ड कर्मचारी उसकी बातों में आ गए और बताए गए खातों में रकम ट्रांसफर कर दी।

Cyber Fraud : दो बैंक खातों में ट्रांसफर किए 13.30 लाख रुपए

ठगों के दबाव में पीड़ित ने पहली बार RTGS के जरिए एक बैंक खाते में 5 लाख 30 हजार रुपए भेजे। इसके बाद दूसरे खाते में 8 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए। दोनों लेनदेन में कुल 13 लाख 30 हजार रुपए की ठगी हुई।

इसके बाद भी जब फोन करने वाले ने और पैसे मांगे, तो पीड़ित को शक हुआ। उन्हें समझ आया कि सीबीआई अधिकारी बनकर फोन करने वाला व्यक्ति साइबर ठग है। इसके बाद उन्होंने मगरलोड थाने में शिकायत दर्ज कराई।

Cyber Fraud : बैंक खातों की जांच से आंध्रप्रदेश पहुंची पुलिस

शिकायत के बाद पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) और आईटी एक्ट की धारा 66(घ) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। ठगी में इस्तेमाल मोबाइल नंबर और बैंक खातों से जुड़े तकनीकी साक्ष्यों की पड़ताल की गई।

जांच में बैंक खाते का संबंध आंध्रप्रदेश के कडपा जिले से सामने आया। पुलिस के अनुसार, खाता रायचोटी निवासी शेक घोष बासा (32) के नाम पर था। इसके बाद धमतरी पुलिस की टीम आंध्रप्रदेश पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर मगरलोड थाने लाई।

Cyber Fraud : ठगी के पैसों से खरीदा मोबाइल जब्त

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने ठगी की रकम प्राप्त करने और उससे मोबाइल फोन खरीदने की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपी के पास से मोबाइल फोन जब्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी को कुरूद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे 11 दिसंबर 2026 तक न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस अब ठगी के नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों और रकम के आगे हुए लेनदेन की जांच कर रही है।

Cyber Fraud : डिजिटल अरेस्ट के नाम पर डरें नहीं: पुलिस

धमतरी पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि डिजिटल अरेस्ट के नाम पर आने वाले फोन कॉल से घबराएं नहीं। कोई भी जांच एजेंसी फोन या वीडियो कॉल पर किसी को गिरफ्तार नहीं करती और न ही केस खत्म करने के नाम पर पैसे मांगती है।

पुलिस ने अनजान कॉल पर बैंकिंग जानकारी या OTP साझा नहीं करने की सलाह दी है। साइबर ठगी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की गई है।

ये भी जानो : UP Dalit Vote : चंद्रशेखर आजाद का चलेगा दांव या बहनजी का प्रभाव, दलित वोट का बदलता मिजाज, किसके सिर ताज?

Gorakhpur : जमीन कब्जाने के मामलों में होगी सख्त कार्रवाई: सीएम योगी

Gorakhpur : जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने सुनीं 150 लोगों की समस्याएं…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 29 नवंबर 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Varanasi News : जो कल तक चोर थे आज दरोगा बनने का कर रहे ढोंग: सीएम योगी

Varanasi News : वाराणसी में एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने…

Canada में हिजाब, पगड़ी और क्रॉस पहनने पर रोक बरकरार, सुप्रीम कोर्ट ने क्यूबेक के बिल 21 को दी मंजूरी

Canada: कनाडा के क्यूबेक प्रांत में सरकारी कर्मचारियों के धार्मिक प्रतीक पहनने…